AngDesh Admin
आंशिक क्षतिग्रस्त घरवालों को भी मिलेगी सहायता : लेसी सिंह
आंशिक क्षतिग्रस्त घरवालों को भी मिलेगी सहायता : लेसी सिंह
भागलपुर: आंधी, तूफान व भूकंप के दौरान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिक को भी घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ऐसे घरों को भी बनाने में सहायता देगी. यह बात विशेष रूप से प्रभात खबर कार्यालय आयी आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह ने बातचीत के दौरान बतायी. उन्होंने कहा कि सभी जिला के डीएम को भूकंप से हुई क्षति का भी सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आंशिक क्षतिग्रस्त घरवालों को भी मिलेगी सहायता : लेसी सिंह
होटलों में रूम व कार्यक्रम करा रहे कैंसिल
होटलों में रूम व कार्यक्रम करा रहे कैंसिल
भागलपुर. लगातार आ रहे भूकंप के झटके से होटल व रेस्टोरेंट का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. होटल अशोका ग्रांड के संचालक अनिकेत कुमार बताते हैं कि लगातार आ रहे भूकंप को देखते हुए होटल में हॉल, रूम व रेस्टोरेंट की बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं. साथ ही होटल में मीटिंग, पार्टी व अन्य कार्यक्रम कैंसिल करा रहे हैं. रेस्टोरेंट में भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about होटलों में रूम व कार्यक्रम करा रहे कैंसिल
दहशत में रात भर नहीं सो पाये लोग
दहशत में रात भर नहीं सो पाये लोग
सुलतानगंज: रविवार को एक बार फिर से भूकंप आने पर अफरा-तफरी मच गयी. घरों से लोग निकल कर सड़क पर आ गये. इस दौरान मोबाइल नेटवर्क भी बाधित हो गया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about दहशत में रात भर नहीं सो पाये लोग
जिला जज ने ली क्षति की जानकारी
जिला जज ने ली क्षति की जानकारी
नवगछिया: नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में नवनिर्मित कोर्ट भवन में शनिवार को भूकंप के झटके से आयी दरार का रविवार को भागलपुर के जिला जज अरविंद मधव ने निरीक्षण किया. उन्होंने पुराने सिविल कोर्ट के भवन, एडीजे न्यायालय भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मौजूद व्यवहार न्यायालय कर्मी से क्षति की जानकारी ली. जिला जज ने बताया कि सबकुछ ठीकठाक है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about जिला जज ने ली क्षति की जानकारी
दहशत में गुजरा दिन, घर से बाहर रहे लोग
दहशत में गुजरा दिन, घर से बाहर रहे लोग
जमुई: शनिवार की दोपहर आयी भूकंप के झटकों ने जहां शहर से लेकर गांव तक भगदड़ मचा दी. वहीं जान बचाने के लिए लोग सड़कों पर दौड़ पड़े. बहुमंजिली मकानों से निकल कर खुले स्थान की ओर पूरा शहर दौड़ रहा था. मकान के साथ ही बिजली व टेलीफोन के खंभे, मोबाइल के टावर को डोलते देख लोग दहशत में आ गये. बच्चे मां से चिपक गये तो महिलाएं भी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आयी. जिसके कारण न तो लोगों को खाना धंस रहा था और न ही नींद आ रही थी. दहशत का आलम यह था कि लोग घर में प्रवेश करने से भी परहेज कर रहे थे. सबसे अधिक परेशानी शहरी क्षेत्र के लोगों को हो रही थी.
Source: Jamui News
Read more
about दहशत में गुजरा दिन, घर से बाहर रहे लोग
अपहृत मुंशी सकुशल बरामद
अपहृत मुंशी सकुशल बरामद
झाझा: बीते बुधवार की रात्रि बाबा हंस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पटना के अपहृत मुंशी प्रेम सागर चौधरी की झाझा पुलिस ने सकुशल बरामद करने में सफलता पायी है. मुंशी की सकुशल बरामदगी से जहां परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है. वहीं पुल निर्माण कार्य में लगे ठीकेदार से लेकर कर्मचारी तक ने राहत की सांस ली.
Source: Jamui News
Read more
about अपहृत मुंशी सकुशल बरामद
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
चकाई: चकाई-कियाजोरी मुख्य मार्ग पर चकाई थाना क्षेत्र के बालागोजी मोड़ पर शनिवार साढ़े दस बजे के करीब एक अनियंत्रित टेंपो द्वारा बच्ची को कुचल देने से उसकी मौके पर ही मौत होने का सामाचार मिला है.
Source: Jamui News
Read more
about सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
गिद्धेश्वर जंगल में बाइक चालक से लूटपाट
गिद्धेश्वर जंगल में बाइक चालक से लूटपाट
खैरा (जमुई): थाना क्षेत्र के खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर जंगल के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चालक से लूटपाट किया. लूट के शिकार थाना क्षेत्र के भिमाइन पंचायत के चौकीटाड़ निवासी मो शमशीर रजा ने थाना को सूचना देते हुए बताया कि गोपालपुर स्टेट बैंक से पांच हजार रुपया निकाल कर वापस मोटरसाइकिल से अपना घर जा रहा था. तभी गिद्धेश्वर जंगल के समीप पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद पांच-छ: युवकों ने जबरन मुङो रोक कर मेरे पास रहे रुपया, मोबाइल ले लिया.
Source: Jamui News
Read more
about गिद्धेश्वर जंगल में बाइक चालक से लूटपाट
स्थापना दिवस पर ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन
स्थापना दिवस पर ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन
जमुई . मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा परिसर में शुक्रवार को देर संध्या बैंक का 151 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर ग्राहक मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक शंकर मिश्र ने कहा कि यह इस देश का सबसे पुराना और विश्वसनीय राष्ट्रीयकृत बैंक है.
Source: Jamui News
Read more
about स्थापना दिवस पर ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन
भूकंप: दो बार आया झटका, बच्चे-बड़े सभी रहे परेशान उठा शोर, खुले में भागे लोग
भूकंप: दो बार आया झटका, बच्चे-बड़े सभी रहे परेशान उठा शोर, खुले में भागे लोग
बांका: शनिवार को 11 बज कर 45 मिनट पर भूकंप का झटक महसूस हुआ. इस दौरान लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे. अचानक धरती डोलने से लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. कुछ समय में लोगों को जब समझ आया कि भूकंप आया है तो लोग घर से बाहर भागे. लोगों ने बताया कि गाड़ी हिल रही थी.
Source: Banka News
Read more
about भूकंप: दो बार आया झटका, बच्चे-बड़े सभी रहे परेशान उठा शोर, खुले में भागे लोग
बांका के प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
बांका के प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
बांका. बांका -कटोरिया मुख्य मार्ग पर मंगरा के करीब देर रात शनिवार अहले सुबह कटोरिया की ओर से आ रही एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या जेएच 09 यू 3939 बांका की ओर आ रही थी. चालक को नींद आने के कारण उसने संतुलन खो दिया. सड़क किनारे दायीं ओर एक पेड़ में गाड़ी टकरा गयी.
Source: Banka News
Read more
about बांका के प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
दीवारें हिल रही हैं, जल्दी-जल्दी भागो
दीवारें हिल रही हैं, जल्दी-जल्दी भागो
दहशत . दो बार भूकंप के झटके से आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
बेगूसराय(नगर) : दीवारें हिल रही हैं, भागो-भागो. यदि कोई खास व्यक्ति की नहीं थी, बल्कि हर तरफ से यही आवाज आ रही थी. शनिवार को दिन के लगभग 11 बज कर 44 मिनट का समय कई वर्षो तक यादगार बना रहेगा. किसी को यह पता नहीं था कि अचानक प्राकृतिक आपदा के तहत कोई बड़ी घटना होवाली है.
Source: Begusarai News
Read more
about दीवारें हिल रही हैं, जल्दी-जल्दी भागो
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल
बेगूसराय(नगर) : शनिवार को आये भूकंप के झटके को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके तहत जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने सभी अनुमंडलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, सिविल सजर्न, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पूरी तरह से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.
Source: Begusarai News
Read more
about प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल
भूकंप के झटके से दो लोगों की गयी जान
भूकंप के झटके से दो लोगों की गयी जान
बेगूसराय(नगर)/नावकोठी/बलिया : शनिवार को जिले में भूकंप के झटके से जहां दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं जिले के कई प्रखंडों में आधा दर्जन से अधिक घरों के गिरने की सूचना है.
Source: Begusarai News
Read more
about भूकंप के झटके से दो लोगों की गयी जान
.. और खुली जगह की ओर भागने लगे
.. और खुली जगह की ओर भागने लगे
गढ़पुरा : दोपहर प्रखंड क्षेत्र के लोगों पर भूकंप के झटके ने लोगों को हिला कर रख दिया. भूकंप के झटके महसूस होते ही खुले जगह की तलाश कर भागते नजर आये लोग. लोगों ने पेड़-पौधे,मकान,बिजली,प्रवाहित तार-पोल आदि हिलते देख लोग भयभीत हो गये. वे जान-माल की रक्षा में जान बचाते दिखे. आधा घंटे के दौरान दो-दो बार झटके ने लोगों को और हिला कर रख दिया. गढ़पुरा बाजार में ग्राहक दुकान के बाहर सड़कों पर भागते देखे गये.
Source: Begusarai News
Read more
about .. और खुली जगह की ओर भागने लगे
विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
बेगूसराय : मंझोल सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता ने ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया.
घटना के संबंध में पीड़िता ने अपने फर्द बयान में बताया कि गांव के ही एक युवक ने गेहूं दौनी करने के नाम पर उसे मोटरसाइकिल से ले भागा. रास्ते में युवक ने उसे बाइक से उतार कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Source: Begusarai News
Read more
about विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
घंटाघर के पिलर में दरार
घंटाघर के पिलर में दरार
भागलपुर: भागलपुर शहर की हृदयस्थली घंटाघर के पिलरों में भूकंप के कारण दरारें पड़ गयी हैं. पूर्व-उत्तर भाग में स्थित एक पिलर के बेस में दरार आ गया है. इसके ठीक बगल में स्थित पिलर के ऊपरी हिस्से से भूकंप के दौरान प्लास्टर झड़ गया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about घंटाघर के पिलर में दरार
प्रभात खबर आपके द्वार : तमाम अफसर सुनेंगे आपकी समस्या
प्रभात खबर आपके द्वार : तमाम अफसर सुनेंगे आपकी समस्या
भागलपुर: अपने शुरुआती दिनों से ही हम आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को जानने और उसे प्रमुखता के साथ प्रशासन के समक्ष रखने व उसका समाधान कराने का काम करते रहे हैं. इसके लिए हम शुरुआत से ही प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about प्रभात खबर आपके द्वार : तमाम अफसर सुनेंगे आपकी समस्या
भूकंप से सुरक्षित नहीं है शहर
भूकंप से सुरक्षित नहीं है शहर
भागलपुर: भूकंप के झटकों से शहर तबाह हो सकता है. शहर में धड़ल्ले से बन रही बहुमंजिला इमारतों में भूकंप रोधी मानकों की अनदेखी की जा रही है. पुराने बने मकान तो इस पैमाने पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरते. शनिवार को आयी भूकंप से शहर के कई मकानों में दरारें भी आ गयी. यदि इसकी तीव्रता थोड़ी और ज्यादा होती तो सैकड़ों मकान ध्वस्त हो सकते थे और जान-माल की भारी क्षति हो जाती. नगर निगम भी इस बात को स्वीकारता है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भूकंप से सुरक्षित नहीं है शहर
अपराध. अलीगंज स्थित घर में मिली लड़की की नग्न लाश, पीड़ित मां ने कहा मेरे पति ने कर दी बेटी की हत्या
अपराध. अलीगंज स्थित घर में मिली लड़की की नग्न लाश, पीड़ित मां ने कहा मेरे पति ने कर दी बेटी की हत्या
भागलपुर: बबरगंज इलाके में कुल्लो यादव की हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पायी थी कि अपराधियों ने इसी थाना क्षेत्र के अलीगंज पवनपुत्र हनुमान कॉलोनी में शुक्रवार की रात ट्विंकल कुमारी (16) की गला दबा कर हत्या कर दी. घर के एक कमरे में ट्विंकल की नग्न लाश पुलिस ने बरामद की है. इस कारण उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अपराध. अलीगंज स्थित घर में मिली लड़की की नग्न लाश, पीड़ित मां ने कहा मेरे पति ने कर दी बेटी की हत्या
गैंग रेप के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
गैंग रेप के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
भागलपुर: कहलगांव की महिला का कैंप जेल के गेट से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार उर्फ मुंगेरी लाल ने शनिवार को कोतवाली थाने के हाजत में आत्महत्या का प्रयास किया. विकास ने हाजत के शौचालय में रखा पुराना साबुन खा लिया. इससे उसे काफी उल्टियां होने लगी. जबकि हाजत में विकास के दो अन्य साथी पप्पू सोनार व रोहित साह भी बंद थे. दोनों की मौजूदगी में विकास ने जहरीला साबुन खा लिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about गैंग रेप के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास



















