AngDesh Admin
हत्या का दोषी करार, सजा 28 को
हत्या का दोषी करार, सजा 28 को
तदर्थ न्यायाधीश दोयम भानुप्रताप सिंह ने हत्या मामले के आरोपित नगर थाने के लोहियानगर निवासी पंकज साह उर्फ पांडव साह को हत्या में दोषी पाकर सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है. अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों की गवाही करायी गयी,
Source: Begusarai News
Read more
about हत्या का दोषी करार, सजा 28 को
जेल से मिल रही थी केस उठाने की धमकी
जेल से मिल रही थी केस उठाने की धमकी
थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा में मां-बेटे की एक साथ गोली मार कर हत्या कर देने के बाद पूरे इलाके में जहां दहशत का माहौल देखा जा रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन पर से अपराधियों का विश्वास उठ रहा है. इस तरह हथियारबंद अपराधियों ने बैखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है उससे साफ जाहिर है कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है. सबसे ताज्जुब की बात यह है कि घटना के बाद भी अपराधी दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. पुलिस उस समय पहुंची, जब मां-बेटे के शव घटनास्थल पर ही पड़े हुए थे व अपराधी वहां से फरार हो चुके थे.
Source: Begusarai News
Read more
about जेल से मिल रही थी केस उठाने की धमकी
निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश
निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश
बेगूसराय(नगर) : जिले में होनेवाले दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के निर्वाचन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी ने निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्य के ससमय संपादन, सम्यक पर्यवेक्षण, मार्गदर्शन तथा प्रभावकारी संचालन हेतु विभिन्न जिलास्तरीय कोषांगों का गठन किया है. ज्ञात हो कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के द्वारा प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति हेतु मतदान की तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गयी है. मतदान 7 बजे से दिन के 3 बजे तक होगा. जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के दायित्वों का निर्धारण करते हुए इसके वरीय पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त नॉडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को कहा.
Source: Begusarai News
Read more
about निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश
48 घंटे की दी मोहलत
48 घंटे की दी मोहलत
लड़की को प्रताड़ित कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के आरोप में फुलवड़िया थाना कांड संख्या-46/15 के फरार मो आशिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र संगठन 22 अप्रैल को बरौनी बाजार में आक्रोश मार्च निकालने व फुलवड़िया थाने में धरना देने का निर्णय लिया. एभीवीपी छात्र नेताओं ने सोमवार को फुलवड़िया थाना और एसडीओ तेघड़ा को ज्ञापन देकर धर्म प्रताड़ना कांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है.
Source: Begusarai News
Read more
about 48 घंटे की दी मोहलत
विवि में तोड़-फोड़, तालाबंदी
विवि में तोड़-फोड़, तालाबंदी
सोमवार को छात्रों की पिटाई के विरोध में आगे आये छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता
भागलपुर : सोमवार को पार्ट थ्री के गणित विषय की परीक्षा के दौरान मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों पर ईंट-पत्थर से हुए हमले के विरोध में छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जम कर हंगामा और तोड़-फोड़ किया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about विवि में तोड़-फोड़, तालाबंदी
आंधी-तूफान ने उड़ायी शहर की बिजली
आंधी-तूफान ने उड़ायी शहर की बिजली
भागलपुर : मंगलवार देर रात 9.58 बजे अचानक आयी आंधी-तूफान ने शहर की बिजली उड़ा दी. जगह-जगह तार टूटे, इंश्सूलेटर पंर हुआ. आंधी-तूफान थमने के बाद जब ट्रायल लिया गया, तो बिजली होल्ड नहीं कर रही थी, जिससे देर रात बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आंधी-तूफान ने उड़ायी शहर की बिजली
फेल होते जा रहे विवि प्रशासन के दावे
फेल होते जा रहे विवि प्रशासन के दावे
छात्रों का हंगामा. परीक्षा और रिजल्ट से संबंधित समस्या लेकर विश्वविद्यालय पहुंच रहे छात्र
भागलपुर : किसी भी तरह की गड़बड़ी से रहित परीक्षा व रिजल्ट के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के दावे लगातार फेल करते जा रहे हैं. परीक्षाएं होती जा रही हैं, रिजल्ट भी निकलते जा रहे हैं और गड़बड़ियों की शिकायत लेकर छात्रों का विश्वविद्यालय पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about फेल होते जा रहे विवि प्रशासन के दावे
नगर आयुक्त के विरोध में हंगामा
नगर आयुक्त के विरोध में हंगामा
नगर निगम : टैब मामले में पार्षदों ने लगाये कई आरोप, किया पुतला दहन का प्रयास
भागलपुर : टैब मामले को लेकर मंगलवार को महिला व पुरुष पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. पार्षदों ने निगम परिसर में नगर आयुक्त का पुतले को चूड़ी पहनाया व पुतला दहन करने की कोशिश की. आदमपुर थाना पुलिस ने पुतला छीन कर अपने कब्जे में ले लिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about नगर आयुक्त के विरोध में हंगामा
मलिन बस्ती योजना में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में
मलिन बस्ती योजना में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में
भागलपुर : पांच साल पहले नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्ड में शहरी विकास अभिकरण (बूडा) द्वारा आइएचएसडीपी योजना के तहत बनाये गये 607 आधे-अधूरे मकान व शौचालय मामले की जांच निगम दो दिन शुरू करेगा. इसके लिए नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय टीम बनायी है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मलिन बस्ती योजना में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में
दो बाइक व नकदी की लूट
दो बाइक व नकदी की लूट
बीते रविवार देर संध्या घात लगाये हथियार से लैस अपराधियों ने थाना क्षेत्र के सेवा गांव की और जानेवाली रेलवे पुल के समीप दो मोटरसाइकिल सवार से बाइक सहित मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड सहित नकद राशि लूट लिया. जानकारी के अनुसार सेवा पंचायत के निचली सेवा निवासी महेन्द्र यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव गिद्घौर बाजार से वापस अपना घर लौट रहा था. इसी दौरान पुल के समीप पूर्व से घात लगाये करीब आधा दर्जन अपराधियों ने राजेश को जबरन रोक कर उसका डिस्कवर मोटरसाइकल, एक सेमसंग मोबाइल सहित 1500 सौ रुपया नकद लूट लिया.
Source: Jamui News
Read more
about दो बाइक व नकदी की लूट
बारिश से काला हो गया गेहूं का दाना
बारिश से काला हो गया गेहूं का दाना
नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मुहल्ले में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से लगभग सौ एकड़ में लगी गेहूं की फसल बुरी तरह से नष्ट हो गयी है. कई किसानों के खेत में लगा हुआ गेहूं का पौधा ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हो गया और गेहूं का दाना भी बारिश की वजह से काला हो गया. किसान नीलू सिंह व रामचंद्र सिंह ने बताते हैं कि हमलोगों ने काफी मेहनत करके अपने खेतों में गेहूं की सबसे उन्नत किस्म की बुआई करवायी थी.
Source: Jamui News
Read more
about बारिश से काला हो गया गेहूं का दाना
मदीना कांफ्रेंस में 12 हाफिज की दस्तारबंदी
मदीना कांफ्रेंस में 12 हाफिज की दस्तारबंदी
सरकारे मदिना कांफ्रेंस व जश्न दस्तार बंदी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को देर रात्रि खैरा मोड़ के समीप मौलाना जियाउर रसूल गफ्फारी के अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में 12 हाफिज की दस्तार बंदी की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि सैयद जबउद्दीन हैदराबाद ने अपनी तकरीर में कहा कि शिक्षा एक ऐसा प्रकाश है. जिसके जरिये समाज का अंधकार दूर होता है और मदरसा ने गरीब बच्चों को इस महंगाई में शिक्षा देकर अदना को आला बनाता है.
Source: Jamui News
Read more
about मदीना कांफ्रेंस में 12 हाफिज की दस्तारबंदी
विद्युत कार्यालय में तालाबंदी व प्रदर्शन
विद्युत कार्यालय में तालाबंदी व प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनियमित विद्युत आपूर्ति व विद्युत विपत्र में गड़बड़ी को लेकर सोमवार को विद्युत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया. मौके पर उपस्थित परिषद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विवेक कुमार ने कहा कि जिले के साठ प्रतिशत लोग विद्युत विभाग की लापरवाह कार्यशैली की वजह से त्रस्त हैं.
Source: Jamui News
Read more
about विद्युत कार्यालय में तालाबंदी व प्रदर्शन
पांच मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
पांच मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
डीएम ने जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को 2012-13 में धान अधिप्राप्ति में सीएमआर (चावल) नहीं जमा करने वाले पांच मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में गिद्धौर में प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों से ली जा रही अवैध राशि से संबंधित शिकायत फोटो समेत ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है.
Source: Jamui News
Read more
about पांच मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
चार केंद्रों पर परीक्षा का बहिष्कार, पथराव, तोड़-फोड़
चार केंद्रों पर परीक्षा का बहिष्कार, पथराव, तोड़-फोड़
भागलपुर : बैचलर पार्ट थ्री के गणित विषय(छठे पेपर) की परीक्षा में सोमवार को एसएम कॉलेज के परीक्षार्थियों ने सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछने के आरोप को लेकर चार केंद्रों पर परीक्षा बहिष्कार करा दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चार केंद्रों पर परीक्षा का बहिष्कार, पथराव, तोड़-फोड़
टैब नहीं मिलने पर महिला पार्षदों ने उछाली कुरसियां
टैब नहीं मिलने पर महिला पार्षदों ने उछाली कुरसियां
26 महिला पार्षदों को नहीं मिला है टैब
भागलपुर : नगर निगम परिसर में सोमवार को बैठक में महिला पार्षद आक्रोशित हो गयीं. टैब व लैपटॉप अभी तक नहीं मिलने से महिला पार्षद पहले से ही नाराज थीं. नगर आयुक्त व डिप्टी मेयर के साथ बैठक के बाद एक महिला पार्षद ने कुछ कमेंट कर दिया. इस पर नगर आयुक्त के बैठक से उठ कर चले जाने के बाद महिला पार्षदों ने कुरसियों को जमीन पर पटक दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about टैब नहीं मिलने पर महिला पार्षदों ने उछाली कुरसियां
सुस्त पड़े हैं सरकारी संस्थान, फल-फूल रहे निजी स्कूल
सुस्त पड़े हैं सरकारी संस्थान, फल-फूल रहे निजी स्कूल
आरफीन
भागलपुर : जिले के अधिकतर सरकारी प्लस टू स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. जिन सरकारी संस्थानों में पढ़ाई हो रही है, वहां शिक्षक और संसाधन का रोना है. इसका सीधा लाभ निजी प्लस टू स्कूल उठा रहे हैं और आर्थिक बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है. अभिभावक बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए निजी शिक्षण संस्थानों की ओर खींचे जा रहे हैं और यहां मनमाना शुल्क वसूला जाता है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सुस्त पड़े हैं सरकारी संस्थान, फल-फूल रहे निजी स्कूल
पानी में गये सात करोड़
पानी में गये सात करोड़
पेयजल के लिए लगे 61 बोरिंग में कई खराब
भागलपुर : शहर में पेयजल सप्लाइ के लिए नगर निगम व बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा कराये गये अधिकांश बोरिंग फेल हो गये. इन बोरिंगों के लिए खर्च की गयी करीब सात करोड़ 32 लाख रुपये की राशि भी पानी में ही चली गयी. नगर निगम के सभी 51 वार्डो में निर्मित 61 बोरिंग में से अधिकांश फेल हो चुके हैं या बालू उगल रहे हैं. जिनकी स्थिति थोड़ी-बहुत ठीक है, वह भी पानी देने में हांफ रहा है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पानी में गये सात करोड़
रेलवे व नाथनगर को आज बिजली नहीं
रेलवे व नाथनगर को आज बिजली नहीं
भागलपुर : सबौर ग्रिड को आधुनिकीकरण व रखरखाव का काम पिछले दो माह से चल रहा है, फिर भी यह काम अबतक पूरा नहीं हो सका है. रखरखाव के काम को लेकर आये दिन किसी ने किसी विद्युत उपकेंद्र की बिजली बंद रखी जा रही है, जिससे शहर में बिजली को लेकर परेशानी है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रेलवे व नाथनगर को आज बिजली नहीं
एक साल में भी नहीं बनी डैम रोड
एक साल में भी नहीं बनी डैम रोड
बौंसी से चांदन डैम जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से होने की वजह से लोगों में नाराजगी है. मालूम हो कि पथ प्रमंडल बांका के अंतर्गत सीएमबीडी के तहत बौंसी चौक से चांदन डैम तक 22 किमी पथ का निर्माण होना था. इसके लिए 23 करोड़ 12 लाख सात हजार 276 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी थी. इंडियन प्रोग्रेसिव कंस्ट्रक्सन प्राइवेट लिमिटेड देवघर के द्वारा इसका निर्माण कार्य 26 फरवरी 14 से किया जा रहा है. इसके पूर्ण होने की तिथि 2015 है और इसके रख-रखाव की तिथि 2019 तक बतायी गयी है,
Source: Banka News
Read more
about एक साल में भी नहीं बनी डैम रोड
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी, भरती
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी, भरती
बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में मो इजराईल, इनका पांच साल का पुत्र अताउल अंसारी, वीवी नवीसा खातून, सास सोनिया बीबी, पुत्री साहिन खातून व अख्तरी खातून शामिल हैं. सभी झारखंड के दुमका जिले के सरैया हाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं.
Source: Banka News
Read more
about सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी, भरती



















