AngDesh Admin
10 जगहों पर बनेगी जलमीनार
10 जगहों पर बनेगी जलमीनार
बांका: मैं सिर्फ काम पर विश्वास रखता हूं. जनता ने हमें चुना है. यह बातें बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि भाजपा ने गद्दी हासिल करने के लिए जनता के बीच 284 वादे किये थे. इसमें एक दर्जन भी पूरा नहीं किया गया है.
Source: Banka News
Read more
about 10 जगहों पर बनेगी जलमीनार
गश्ती दल ने भाग रहे दो आरोपितों को पकड़ा
गश्ती दल ने भाग रहे दो आरोपितों को पकड़ा
बलिया/बीहट : जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान मनोज कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है. इसी कड़ी में बलिया व चकिया थानों की पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने जा रहे अलग-अलग चार आरोपितों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
Source: Begusarai News
Read more
about गश्ती दल ने भाग रहे दो आरोपितों को पकड़ा
.. और जान बचाने के लिए हिरण पहुंचा थाने में
.. और जान बचाने के लिए हिरण पहुंचा थाने में
तेघड़ा. जान-माल की रक्षा के लिए अक्सर लोगों को थाना जाते देखा जाता है, लेकिन कोई जानवर अगर अपनी जान बचाने पुलिस की शरण ले ले तो यह घटना हर किसी को आश्चर्यचकित कर सकता है. ऐसी ही घटना शनिवार को तेघड़ा थाने में देखने को मिली. एक हिरण का बच्चा कुत्तों से बचते हुए लहूलुहान अवस्था में थाना परिसर में प्रवेश कर गया.
Source: Begusarai News
Read more
about .. और जान बचाने के लिए हिरण पहुंचा थाने में
हिंदी फीचर फिल्म जट-जटिन की होगी शूटिंग
हिंदी फीचर फिल्म जट-जटिन की होगी शूटिंग
बेगूसराय(नगर) : अनिल पतंग द्वारा लिखित और निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म जट-जटिन के अधिकांश भागों की शूटिंग बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में अगले सप्ताह में होगी. बिहार की लोक कलाओं पर बननेवाली यह पहली फिल्म बिहार का ना केवल एक फिल्म बल्कि एक इतिहास बनने जा रही है.
Source: Begusarai News
Read more
about हिंदी फीचर फिल्म जट-जटिन की होगी शूटिंग
शिक्षकों के साथ दोतरफा व्यवहार
शिक्षकों के साथ दोतरफा व्यवहार
बेगूसराय(नगर) : शिक्षा व शिक्षकों के साथ राज्य सरकार नाइंसाफी कर रही है. इसका खामियाजा इस सरकार को आनेवाले बिहार विधानसभा के चुनाव में भुगतना पड़ेगा. उक्त बातें जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय पर आयोजित चार दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है.
Source: Begusarai News
Read more
about शिक्षकों के साथ दोतरफा व्यवहार
वेतनमान की लड़ाई हुई तेज
वेतनमान की लड़ाई हुई तेज
नूरसराय : पिछले दस दिनों से नियोजित शिक्षकों के समर्थन में नियमित शिक्षक भी लड़ाई में शामिल हो गये हैं. शनिवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई नियोजित शिक्षक संघ के मांग को समर्थन करते हुए एक दिवसीय उपवास रखा. कार्यक्रम में नूरसराय संगत के सभी शिक्षक बीआरसी के कर्मचारी समेत अन्य विद्यालयों के शिक्षक प्रखंड सचिव विवेकानंद सविता एवं संजीव कुमार के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम रखा.सरमेरा.
Source: Begusarai News
Read more
about वेतनमान की लड़ाई हुई तेज
नसरतखानी में बम विस्फोट
नसरतखानी में बम विस्फोट
भागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी पीसीसी सड़क पर शनिवार दोपहर में बम विस्फोट में एक महिला और छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गये. महिला का इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है, जबकि छात्र किसी गुप्त स्थान पर इलाज करवा रहा है. जख्मी महिला खुशबू देवी (22) सड़क किनारे खेत में अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about नसरतखानी में बम विस्फोट
ग्रिड के पावर ट्रांसफारमर में खराबी, बना रहेगा बिजली संकट
ग्रिड के पावर ट्रांसफारमर में खराबी, बना रहेगा बिजली संकट
भागलपुर: ग्रिड के पावर ट्रांसफारमर नंबर-एक में तकनीकी खराबी आ गयी है, जिससे शहर में शनिवार को घनघोर बिजली संकट रहा. यह स्थिति रविवार को भी बनी रह सकती है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about ग्रिड के पावर ट्रांसफारमर में खराबी, बना रहेगा बिजली संकट
टीएमबीयू में स्पोकेन इंगलिश की कक्षा 20 से
टीएमबीयू में स्पोकेन इंगलिश की कक्षा 20 से
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में संचालित रेमेडियल कोचिंग में स्पोकेन इंगलिश कोर्स की शुरुआत होगी. इसकी पहली कक्षा का उद्घाटन 20 अप्रैल को तीन बजे कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे करेंगे. कुलपति पहली कक्षा भी लेंगे और कम्यूनिकेशन स्किल व स्पोकेन इंगलिश का महत्व बतायेंगे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about टीएमबीयू में स्पोकेन इंगलिश की कक्षा 20 से
किसान की गोली मार कर की हत्या
किसान की गोली मार कर की हत्या
सबौर: बाबूपुर गांव में शनिवार की रात बासा पर सीताराम यादव (65) की सोई अवस्था में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली उनकी छाती व घुटने में लगी है. सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी. सूचना मिलने पर सबौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about किसान की गोली मार कर की हत्या
मेयर के मामले में कोर्ट की रिपोर्ट पुलिस को मिली
मेयर के मामले में कोर्ट की रिपोर्ट पुलिस को मिली
भागलपुर: एमवीआइ मामले में मेयर दीपक भुवानियां पर कोर्ट की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट आखिरकार पुलिस को मिल गयी है. कोतवाली थाने में नगर निगम मेयर दीपक भुवानियां के एलपीसी 6/87 के फरारी मामले में जारी स्थायी वारंट का पत्र नहीं मिल पाया था. इसी मामले में मेयर ने पीएस-/87 में अन्य व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी होने का दावा किया था. एक ही केस नंबर के दो मामले होने पर कोतवाली पुलिस ने व्यवहार न्यायालय के रजिस्ट्रार से उक्त केस नंबर के ऑर्डर सीट की सत्यापित प्रति का आवेदन दिया था.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मेयर के मामले में कोर्ट की रिपोर्ट पुलिस को मिली
हार्डकोर समेत तीन गिरफ्तार
हार्डकोर समेत तीन गिरफ्तार
जमुई : पुलिस ने गुप्त सूचना पर झाझा थाना क्षेत्र के नारगंजों जंगल से नक्सली पिंटू राणा के दस्ते के सक्रिय सदस्य और हार्डकोर नक्सली बड़कू मरांडी को दो सहयोगी श्यामलाल मुमरू और श्याम सिंह के साथ गिरफ्तार किया है.
Source: Jamui News
Read more
about हार्डकोर समेत तीन गिरफ्तार
नक्सली छटकू मरांडी गिरफ्तार
नक्सली छटकू मरांडी गिरफ्तार
जमुई : सीआरपीएफ व सीआइएटी दस्ता की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना क्षेत्र के नरगंजों जंगल से नक्सली छटकू मरांडी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली दस्ता के सदस्य नरगंजों के रास्ते गुजरने वाला है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला कर छटकू को धर दबौचा.
Source: Jamui News
Read more
about नक्सली छटकू मरांडी गिरफ्तार
छत गिरने का लगा रहता है भय
छत गिरने का लगा रहता है भय
राजकीय बालिका प्रोजेक्ट विद्यालय का भवन जजर्र
बौंसी : राजकीय बालिका प्रोजेक्ट विद्यालय का भवन निर्माण नहीं होने से यहां की छात्राओं में उदासी है. विद्यालय को प्लस टू का दर्जा प्राप्त हो गया है परंतु यहां की हालत इतनी जर्जर है कि यहां आने से छात्रएं कतराती हैं. आज भी यह विद्यालय मात्र दो कमरों में चल रहा है. स्कूल के दोनों कमरों की छतों में दरार आ गयी है. छात्राओं के ऊपर कभी भी छत गिर सकती है. बरसात में तो विद्यालय की हालत और भी खराब हो जाती है.
Source: Banka News
Read more
about छत गिरने का लगा रहता है भय
ट्यूशन जाने के दौरान करता था छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
ट्यूशन जाने के दौरान करता था छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
बांका : शहर के शांति नगर मुहल्ला की एक छात्र ने महिला थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शांति नगर मुहल्ला की एक इंटर की छात्र ने शहर के विजयनगर मुहल्ला के प्रभात रंजन सिंह के पुत्र राज रंजन कुमार सहित पांच युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है
Source: Banka News
Read more
about ट्यूशन जाने के दौरान करता था छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
अवैध बालू उठाव पर करें कार्रवाई : जिप अध्यक्ष
अवैध बालू उठाव पर करें कार्रवाई : जिप अध्यक्ष
बांका : जिले के अबकारी, खनन, कल्याण विभाग, बिहार राज्य शैक्षणिक, आधारभूत संरचना, पीएचइडी व आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी व डीडीसी प्रदीप कुमार ने की. समीक्षा के दौरान अबकारी विभाग को जुर्माना राशि को सार्वजनिक कर कार्य को सुचारु रूप से करने का निर्देश दिया.
Source: Banka News
Read more
about अवैध बालू उठाव पर करें कार्रवाई : जिप अध्यक्ष
आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
बीहट : बरौनी रिफाइनरी थाना अंर्तगत देवना स्थित तिलरथ ढाले के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर शुक्रवार की सुबह बोलेरो की ठोकर से लदौरा नींगा निवासी साइकिल सवार 40 वर्षीय मो अख्तर की दर्दनाक मौत हो गयी. बाद में इस हादसे से गुस्साये लोगों ने दुर्घटनास्थल के समीप ही शव के साथ सड़क को जाम कर दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
दारोगा ने सूचक गवाह को भी बनाया मुद्दालेह
दारोगा ने सूचक गवाह को भी बनाया मुद्दालेह
न्यायालय ने पकड़ी गलती, दारोगा पर हो सकती है कार्रवाई
बेगूसराय (कोर्ट) : दारोगा जी के कारनामे को देख शुक्रवार को न्यायालय भी दंग रह गया. यह मामला बरौनी थाना कांड संख्या 188/13 का है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता ने मारपीट मामले में चकिया थाने के बरियाही निवासी भोला यादव, महेंद्र यादव, चितरंजन यादव व बाल्मीकि यादव को राकेश राय के आवेदन पर नामजद अभियुक्त बनाया.
Source: Begusarai News
Read more
about दारोगा ने सूचक गवाह को भी बनाया मुद्दालेह
अभियुक्त की धमकी से लड़की के परिजनों में दहशत
अभियुक्त की धमकी से लड़की के परिजनों में दहशत
घर छोड़ कर भागे
फुलबड़िया पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश
बरौनी : लड़की को प्रताड़ित करने व जबरन धर्म परिवर्तन करने का दवाब डालने के आरोप में फुलबड़िया थाना कांड संख्या 46/15 के फरार अभियुक्त तथा उसके गुरगे की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने घर छोड़ दिया है. पीड़िता पूरे परिवार के साथ समस्तीपुर में किसी रिश्तेदार के घर में रह रही है.
Source: Begusarai News
Read more
about अभियुक्त की धमकी से लड़की के परिजनों में दहशत
एपीपी पुत्र हत्याकांड में आरोपित दोषी, सजा 28 को
एपीपी पुत्र हत्याकांड में आरोपित दोषी, सजा 28 को
बेगूसराय (कोर्ट) : जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता सह पूर्व अपर लोक अभियोजक विश्वनाथ दास के पुत्र सुमन कुमार के हत्या का आरोपित नगर थाने के नागदह निवासी रंधीर कुमार महतो एवं बरौनी थाने के बीहट निवासी संजय राय को तदर्थ न्यायाधीश दोयम भानु प्रताप सिंह ने दोनों आरोपितों को हत्या का दोषी पाकर 28 अप्रैल को सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए तिथि मुकर्रर की है. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेंद्र पाठक ने 14 गवाहों की गवाही करायी है.
Source: Begusarai News
Read more
about एपीपी पुत्र हत्याकांड में आरोपित दोषी, सजा 28 को
हथियार दिखा कर दिनदहाड़े 13 हजार रुपये की लूट
हथियार दिखा कर दिनदहाड़े 13 हजार रुपये की लूट
मंसूरचक/बछवाड़ा : जिले में बेखौफ अपराधी तमाम कानून व्यवस्था को धता बताते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. नतीजा है कि लोगों में खास कर ग्रामीण इलाके में हमेशा दहशत का माहौल बना रहता है. बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरबा पुल के निकट साइकिल सवार से हथियार से लैस अपराधियों ने 13 हजार रुपये लूट कर चलते बना.
Source: Begusarai News
Read more
about हथियार दिखा कर दिनदहाड़े 13 हजार रुपये की लूट



















