AngDesh Admin
सेवानिवृत्त होने पर उपहार देकर दी विदाई
सेवानिवृत्त होने पर उपहार देकर दी विदाई
जमुई: जिला सूचना व जन संपर्क कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक शशि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी सुभाष कुमार एवं अन्य कर्मियों द्वारा उपहार देकर उन्हें विदाई दी गयी. मौके पर जानकारी देते हुए जन संपर्क पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि शशि कुमार ने 29 मई 1978 को विभाग में अपना योगदान दिया था. सन 2006 में उनका पदस्थापन जमुई जिला में हुआ था. 37 वर्ष की सेवा करने के पश्चात ये सेवानिवृत्त हुए हैं.
Source: Jamui News
Read more
about सेवानिवृत्त होने पर उपहार देकर दी विदाई
क्विज में अन्नू व कुसुम की जोड़ी को प्रथम पुरस्कार
क्विज में अन्नू व कुसुम की जोड़ी को प्रथम पुरस्कार
गिद्घौर: प्राइवेट स्कूल एडं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल लारा बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता करवाया गया. जिसमें क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय के छात्र छात्र ने भाग लिया.
Source: Jamui News
Read more
about क्विज में अन्नू व कुसुम की जोड़ी को प्रथम पुरस्कार
शुभ घड़ी आयी, अब बजेगी शहनाई
शुभ घड़ी आयी, अब बजेगी शहनाई
बांका: हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी का शुभ मुहूर्त अब फिर से शुरू हो रही है. जिले में शहनाई बजने की तैयारी तेज हो गयी है. कहा जाता है कि जब ब्रह्ना को साक्ष्य मान कर शुभ घड़ी में पावन परिणय होता है, तभी यह पूरी तरह से सफल होता है.
Source: Banka News
Read more
about शुभ घड़ी आयी, अब बजेगी शहनाई
जान हथेली पर रख करते हैं पुल पार
जान हथेली पर रख करते हैं पुल पार
बौंसी: बौंसी-श्यामबाजार को जोड़ने वाला सुखनियां पुल जजर्र स्थिति में है. इससे गुजरना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके बावजूद कोई विकल्प नहीं होने के कारण लोग अपनी जान हथेली पर लेकर इस पुल को पार करते हैं. हालांकि, इस संबंध अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है. लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है.
Source: Banka News
Read more
about जान हथेली पर रख करते हैं पुल पार
अमित साह के भाषण को सुनने भाजपा कार्यकर्ता गये पटना
अमित साह के भाषण को सुनने भाजपा कार्यकर्ता गये पटना
बांका: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सुनने के लिए जिले से हजारों कार्यकर्ता विभिन्न संसाधनों से पटना गये.
Source: Banka News
Read more
about अमित साह के भाषण को सुनने भाजपा कार्यकर्ता गये पटना
नियोजित शिक्षकों ने करायी तालाबंदी
नियोजित शिक्षकों ने करायी तालाबंदी
बांका: प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने शहर में मोटरसाइकिल से प्रदर्शन करते हुए घुम-घुमकर तालाबंदी करायी. इस दौरान शिक्षकों की संख्या करीब 50 के आसपास होगी. शिक्षकों का कहना था कि वह हड़ताल पर अडिग रहने व विद्यालय को अनिश्चितकालीन बंद को सफल बनाना है.
Source: Banka News
Read more
about नियोजित शिक्षकों ने करायी तालाबंदी
स्वतंत्रता सेनानी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
स्वतंत्रता सेनानी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
बौंसी: स्वतंत्रता सेनानी उदेश्वर पंजियारा का पार्थिव शरीर सोमवार को भागलपुर बरारी घाट ले जाया गया. थाना मोड़ के समीप बौंसी पुलिस के एसआई गौतम बुध एवं सैप जवानों ने शस्त्र को उल्टाकर सम्मान दिया. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाकर सम्मान दिया गया. पुष्पांजलि एवं माल्यार्पन के बाद श्रद्घांजलि दी गयी.
Source: Banka News
Read more
about स्वतंत्रता सेनानी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज शहर में
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज शहर में
भागलपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचेंगे. उनके आने को लेकर नरगा स्थित गणपत राय सलारपुरिया विद्यालय में तैयारी पूरी हो गयी है. विद्यालय के मुख्य द्वार को सजाया गया है. बिहार-झारखंड के तीन सौ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए वहां पंडाल बनाया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज शहर में
आठ अप्रैल की घटना, जेल अस्पताल में चल रहा गुपचुप तरीके से इलाज, कैंप जेल में झुलसा कैदी
आठ अप्रैल की घटना, जेल अस्पताल में चल रहा गुपचुप तरीके से इलाज, कैंप जेल में झुलसा कैदी
भागलपुर: विशेष केंद्रीय कारा के वार्ड में सजायाफ्ता कैदी चंदन रजक रहस्यमय परिस्थिति में जल गया. उसका 25 प्रतिशत शरीर झुलस गया है. घटना आठ अप्रैल की है. जेल प्रशासन ने किसी को मामले की भनक तक नहीं लगने दी. इस कारण झुलसे कैदी का इलाज जेएलएनएमसीएच में न करवा कर उसे जेल अस्पताल में भरती किया गया है. चंदन मूलत: मुंगेर जिले के बरियारपुर का रहने वाला है और अपहरण के केस में वह विशेष केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आठ अप्रैल की घटना, जेल अस्पताल में चल रहा गुपचुप तरीके से इलाज, कैंप जेल में झुलसा कैदी
इधर जेल के तृतीय सेल में मिला स्मार्ट फोन
इधर जेल के तृतीय सेल में मिला स्मार्ट फोन
भागलपुर: कैंप जेल के तृतीय सेल के वार्ड नंबर-दो के शौचालय के पैन में एक निजी कंपनी का सिम लगा स्मार्ट फोन बरामद हुआ है. इस वार्ड में सजावार कैदी चंदन कुमार सिंह को रखा गया है. वहीं एक अन्य कैदी आशीष कुमार यादव के पास से मोबाइल चार्ज करने का तार बरामद हुआ है. सोमवार की सुबह जेल उपाधीक्षक रामानुज कुमार को मोबाइल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. कैदियों ने मोबाइल को शौचालय के पैन में प्लास्टिक में छुपा कर रखा था.
Source: Bhagalpur News
Read more
about इधर जेल के तृतीय सेल में मिला स्मार्ट फोन
50 घंटे में छोड़े गये सिर्फ 26 ट्रक
50 घंटे में छोड़े गये सिर्फ 26 ट्रक
भागलपुर: शनिवार शाम से सोमवार शाम तक परिवहन विभाग ने 635 ओवर लोड वाहनों को पकड़ा. इनमें से सिर्फ 26 ट्रकों से प्रति ट्रक 30100 हजार के हिसाब से सात लाख 82 हजार छह सौ रुपये वसूल कर उन्हें छोड़ा गया. शेष ट्रकों की जांच जारी है. इस कारण कहलगांव से लेकर झारखंड सीमा तक ट्रकों की लाइन लग गयी है. इसमें हजारों ट्रक फंसे हुए हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about 50 घंटे में छोड़े गये सिर्फ 26 ट्रक
चार-पांच लोगों ने मिल मारा विनीत को
चार-पांच लोगों ने मिल मारा विनीत को
नवगछिया: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के धरबाड़ी निवासी रामसगुन झा के पुत्र विनीत कुमार झा को हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ नवगछिया लाया और उसकी हत्या कर दी. नवगछिया पुलिस ने जहां से विनीत के शव को बरामद किया है, ग्रामीणों का कहना है कि उसी स्थान पर विनीत की अपराधियों ने हत्या की है. वहां विनीत के छटपटाने से घास फूस पूरी तरह मसला था. पुलिस सूत्रों की माने तो विनीत की हत्या के समय चार से पांच हत्यारे साथ थे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चार-पांच लोगों ने मिल मारा विनीत को
कैसे चलेगी परिवार की रोजी-रोटी
कैसे चलेगी परिवार की रोजी-रोटी
मूसलधार बारिश ने किसानों की नींद उड़ायी, फसल की व्यापक क्षति
रविवार की शाम तेज बारिश व हवा ने गेहूं की फसल को चौपट करके रख दिया. किसान जिस फसल को काटने की तैयारी में जुटे थे, इंद्र देवता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about कैसे चलेगी परिवार की रोजी-रोटी
24 घंटे में सिर्फ चार-पांच घंटे ही मिलती है बिजली
24 घंटे में सिर्फ चार-पांच घंटे ही मिलती है बिजली
बेगूसराय(नगर) : जिले में बिजली एक बार फिर लोगों को दगा देने लगी है. 24 घंटे में बड़ी मुश्किल से चार-पांच घंटे बिजली मिल रही है. नतीजा है कि लोगों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है.
Source: Begusarai News
Read more
about 24 घंटे में सिर्फ चार-पांच घंटे ही मिलती है बिजली
महंगाई से गुजर रहा देश व प्रदेश : रामउदय
महंगाई से गुजर रहा देश व प्रदेश : रामउदय
शोषित समाज दल ने तीन सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय पर दिया धरना
बेगूसराय(नगर) : इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति हेतु दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने को लेकर शोषित समाज दल ने समाहरणालय पर सोमवार को धरना दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about महंगाई से गुजर रहा देश व प्रदेश : रामउदय
योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं : डॉ भोला सिंह
योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं : डॉ भोला सिंह
बेगूसराय : समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की गयी. इस बैठक में बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह ने पेयजल, विद्युत, इंदिरा आवास, मनरेगा, निर्मल भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के जिले में हो रहे क्रियान्वयन की समीक्षा कर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं : डॉ भोला सिंह
दोषियों पर कार्रवाई करने पर ग्रामीण अड़े
दोषियों पर कार्रवाई करने पर ग्रामीण अड़े
बरौनी : बेगूसराय कोर्ट के आदेश पर फुलबड़िया थाने में लड़की को प्रताड़ित करने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने के आरोप में कांड संख्या 46/15 के तहत न्यायसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
Source: Begusarai News
Read more
about दोषियों पर कार्रवाई करने पर ग्रामीण अड़े
निजी कंपनी में था एचआर हेड, एक माह पहले छोड़ी थी नौकरी, बैंककर्मी का बेटा अगवा
निजी कंपनी में था एचआर हेड, एक माह पहले छोड़ी थी नौकरी, बैंककर्मी का बेटा अगवा
भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर, गुलजारी लाल पथ निवासी एसबीआइ मुख्य शाखा के कैशियर शंकर मंडल के बड़े पुत्र रमेश कुमार अप्पू (30) का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. घटना 11 अप्रैल सुबह दस बजे की है.
परिजनों ने 12 अप्रैल को बरारी थाने में रमेश के अपहरण व हत्या किये जाने की आशंका से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में अमित जी-मार्क कंपनी के मालिक सह डायरेक्टर अमित कुमार (हाउसिंग कॉलोनी, बरारी) पर अपहरण का आरोप
लगाया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about निजी कंपनी में था एचआर हेड, एक माह पहले छोड़ी थी नौकरी, बैंककर्मी का बेटा अगवा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में 300 लोग होंगे शामिल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में 300 लोग होंगे शामिल
भागलपुर . आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 14 अप्रैल को भागलपुर आयेंगे. वे नाथनगर स्थित गणपत राय सलारपुरिया स्कूल में बिहार-झारखंड के संगठन के 300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. भागलपुर प्रमंडल के विभाग प्रमुख आशीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में शाखा के विस्तार व कार्यकर्ताओं को बौद्धिक ज्ञान कैसे अधिक से अधिक दिया जाये, इसकी जानकारी दी जायेगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में 300 लोग होंगे शामिल
दोपहर में ही घुप अंधेरा, फिर हुई झमाझम बारिश
दोपहर में ही घुप अंधेरा, फिर हुई झमाझम बारिश
भागलपुर: दो दिन कड़ी धूप की गरमी के बाद रविवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को काफी राहत दी. दिन की शुरुआत सुबह की धूप से ही हुई, लेकिन शाम होने से पहले दोपहर में ही रात-सा नजारा हो गया. काले बादलों की ओट में सूरज गायब हो गया और शहर में घुप अंधेरा छा गया. तेज बारिश की स्थिति बनते देख, लोग तेजी से घर-ठिकाने की ओर भागते-दौड़ते नजर आये.
Source: Bhagalpur News
Read more
about दोपहर में ही घुप अंधेरा, फिर हुई झमाझम बारिश
बारिश व तेज हवा में टूटे तार, ठप हुई बिजली
बारिश व तेज हवा में टूटे तार, ठप हुई बिजली
भागलपुर: बिजली की अघोषित कटौती ने रविवार को लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया. सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग बेचैन रहे. दोपहर बाद दो घंटे की झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गयी. आधा दर्जन से अधिक जगहों पर तार टूट गये.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बारिश व तेज हवा में टूटे तार, ठप हुई बिजली



















