AngDesh Admin
बेगूसराय : पुलिस फायरिंग में एक की मौत, हंगामा
बेगूसराय : पुलिस फायरिंग में एक की मौत, हंगामा
बेगूसराय (नगर). बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गयी. इसमें पुलिस के द्वारा की गयी फायरिंग में हरपुर निवासी 22 वर्षीय सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का वतावरण बना हुआ है.
Source: Begusarai News
Read more
about बेगूसराय : पुलिस फायरिंग में एक की मौत, हंगामा
कई उपलब्धियां, सबसे पुराना कोर्स, तो बंद क्यों हो विभाग
कई उपलब्धियां, सबसे पुराना कोर्स, तो बंद क्यों हो विभाग
भागलपुर: एसएम कॉलेज में यूजीसी प्रायोजित कोर्स ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस (ओएमएसपी) की स्थापना वर्ष 1995 में की गयी थी. अब तक लगभग 650 छात्रएं इस विभाग से पढ़ाई कर चुकी हैं और अधिकतर छात्रएं किसी न किसी अच्छे जॉब को प्राप्त कर चुकी हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कई उपलब्धियां, सबसे पुराना कोर्स, तो बंद क्यों हो विभाग
कॉलेज-स्कूल विवाद में पढ़ाई बाधित
कॉलेज-स्कूल विवाद में पढ़ाई बाधित
भागलपुर: शारदा झुनझुनवाला बालिका इंटर स्कूल व शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज के बीच भवन व रास्ते का विवाद बहुत पुराना है. दोनों संस्थानों के बीच विवाद में छात्रओं की पढ़ाई बाधित होती रही है. स्कूल की प्राचार्या का कहना है कि कॉलेज की प्राचार्य अपना कार्यालय स्कूल से हटाये और स्कूल के रास्ते का इस्तेमाल बंद करे. कॉलेज की प्राचार्या का कहना है कि उनका कार्यालय शुरू से ही यहीं पर है और रास्ता भी स्थापना काल से है, तो क्यों बदलें.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कॉलेज-स्कूल विवाद में पढ़ाई बाधित
ट्रांसमिशन लाइन ट्रिपिंग से फेल हुआ सबौर ग्रिड
ट्रांसमिशन लाइन ट्रिपिंग से फेल हुआ सबौर ग्रिड
भागलपुर: एनटीपीसी से सबौर तक जाने वाली एक लाख 32 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन के ट्रिपिंग करने से सोमवार को ग्रिड फेल हो गया और नौ विद्युत उपकेंद्रों से शहर को मिलने वाली बिजली ठप हो गयी. लगभग 20 मिनट तक बिजली ठप रहने के बाद ट्रांसमिशन विभाग के इंजीनियर ने ट्रांसमिशन लाइन बादल कर सबौर ग्रिड को चालू किया गया, तो शहर में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हुई.
Source: Bhagalpur News
Read more
about ट्रांसमिशन लाइन ट्रिपिंग से फेल हुआ सबौर ग्रिड
डेंगू के चार और मरीज मिले
डेंगू के चार और मरीज मिले
भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के डेंगू वार्ड में सोमवार को चार नये मरीज भरती हुए. भरती मरीजों में जनार्दन कुमार पिता सोहन मंडल बलुआचक जगदीशपुर, सज्जन कुमार पिता दिवाकर कुमार बाथ भागलपुर, धनंजय कुमार पिता सुरेश राम रजावगढ़ बांका, मो इडो पिता मो कलाम नवगछिया शामिल हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about डेंगू के चार और मरीज मिले
रास्ता विवाद: दो पक्षों के बीच पथराव, आठ घायल
रास्ता विवाद: दो पक्षों के बीच पथराव, आठ घायल
भागलपुर: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में सोमवार को रास्ता को लेकर विवाद में दो पक्षों बीच पथराव हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गये. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रास्ता विवाद: दो पक्षों के बीच पथराव, आठ घायल
कंट्रोल रूम में करें शिकायत
कंट्रोल रूम में करें शिकायत
चुनाव. प्रशासन हुआ सजग
बेगूसराय(नगर) : विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का संकलन की कंडिका 4.11 के अनुसार जिला अंर्तगत निर्वाचन व्यय अनुश्रवण में संलग्न विभिन्न एजेंसियों के बीच संपर्क के लिए निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग स्तर पर एक शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर की स्थापना की गयी है. इस नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर का नंबर 06243-222157 है.
Source: Begusarai News
Read more
about कंट्रोल रूम में करें शिकायत
मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर ट्रेन का ठहराव शुरू
मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर ट्रेन का ठहराव शुरू
स्टेशन पर यात्रियों का किया जोरदार स्वागत
बेगूसराय(नगर) : मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के बेगूसराय स्टेशन पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर बेगूसराय स्टेशन से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले पहले यात्री का स्वागत उपस्थित लोगों के द्वारा किया गया. इस ट्रेन के आते ही लोग खुशी से झूम उठे.
Source: Begusarai News
Read more
about मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर ट्रेन का ठहराव शुरू
विवाहिता की हत्या , देवर सहित पांच लोग नामजद
विवाहिता की हत्या , देवर सहित पांच लोग नामजद
बूढ़ी गंडक नदी से शव बरामद
बलिया : डंडारी थाना के कटहरी में दहेज के लिए विवाहिता निशा देवी की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक में फेंक दिया.उक्त मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने शव की तलाशी शुरू कर दी.
Source: Begusarai News
Read more
about विवाहिता की हत्या , देवर सहित पांच लोग नामजद
बछवाड़ा में 16 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप
बछवाड़ा में 16 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप
बछवाड़ा : विद्युत सब स्टेशन बछवाड़ा के चारों फीडरों में विद्युत आपूर्ति 16 घंटों से बंद रहने के कारण इलाके के उपभोक्ता परेशान हैं. विद्युत सब स्टेशन के चारो फीडरों के एलटी तार व पोल की स्थिति जर्जर होने के कारण आये दिन कहीं ना कहीं गिरते रहता है. जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है.
Source: Begusarai News
Read more
about बछवाड़ा में 16 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप
चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी सुधरवा रहे ग्रह गोचर
चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी सुधरवा रहे ग्रह गोचर
भागलपुर : बिहार विस चुनाव का शंखनाद होते ही प्रत्याशियों ने अपने ग्रह-गोचर सुधारने के लिए आवश्यक अनुष्ठान आदि की तैयारी भी शुरू कर दी. भगवान के दरवाजे पर माथा भी टेक रहे हैं. शुभ मुहूर्त, शुभ समय की गणना करवा रहे हैं. नामांकन के लिए कौन सी तिथि अच्छी होगी इसके लिए पंडित पंचाग देख रहे हैं.ज्योतिष व पंडितों की बढ़ी मांग बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन करने की तिथि जल्द ही शुरू होनेवाली है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी सुधरवा रहे ग्रह गोचर
बिजली गुल, 35 लाख का वैक्सीन दावं पर
बिजली गुल, 35 लाख का वैक्सीन दावं पर
भागलपुर : बीती रात ठनका से सदर अस्पताल के ट्रांसफॉर्मर के तीन फेज में से एक फेज में बिजली सप्लाई नहीं होने से फ्रीजर में रखे करीब 35 लाख रुपये का वैक्सीन दावं पर लग गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बिजली गुल, 35 लाख का वैक्सीन दावं पर
ऑटो परिचालन के लिए वन वे रूट व्यवस्था लागू
ऑटो परिचालन के लिए वन वे रूट व्यवस्था लागू
ट्रैफिक प्रभारी ने जारी किया आदेश
भागलपुर : जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नवगछिया और सबौर की तरफ से भागलपुर स्टेशन और भागलपुर स्टेशन से नवगछिया एवं सबौर की तरफ जाने वाली ऑटो के लिए वन वे यातायात परिचालन का रूट जारी किया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about ऑटो परिचालन के लिए वन वे रूट व्यवस्था लागू
निगम देगा दो चलंत शौचालय
निगम देगा दो चलंत शौचालय
भागलपुर : शहर के मुख्य बाजार में शौचालय की कमी को देखते हुए महानगरीय तर्ज पर नगर निगम चलंत शौचालय लगायेगा. शहर के मुख्य बाजार में एक भी शौचालय नहीं हैं, जिससे खरीदारी करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम ने यह पहल की है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about निगम देगा दो चलंत शौचालय
गरज के साथ 34 एमएम बारिश
गरज के साथ 34 एमएम बारिश
भागलपुर : शहर में शुक्रवार अल सुबह 3.20 बजे गरज के साथ बारिश हुई. आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बादल गरजने का शोर इतना अधिक था कि शहर वासियों की नींद खुल गयी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about गरज के साथ 34 एमएम बारिश
जाम ने ली महिला मरीज की जान
जाम ने ली महिला मरीज की जान
कुल्हड़िया गांव के पास की घटना
अमरपुर/भागलपुर : बांका और भागलपुर जिले की सीमा से सटे कुल्हड़िया गांव के पास जाम की वजह से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. बांका नगर पंचायत के जगतपुर मुहल्ले के रोहिन राय की पत्नी शोभा देवी (58 वर्ष) की मौत जाम में फंस कर हो गयी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about जाम ने ली महिला मरीज की जान
बंद होगी एससीआरए की परीक्षा : रेल मंत्रालय
बंद होगी एससीआरए की परीक्षा : रेल मंत्रालय
भागलपुर : रेल मंत्रालय ने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस (एससीआरए) परीक्षा को बंद करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के कार्मिक सदस्य सह रेल मंत्रालय भारत सरकार के पदेन सचिव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव को पत्र लिखा है. पत्र के अनुसार रेलवे ने यूपीएससी द्वारा संचालित एससीआरए परीक्षा को बंद कर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (इएसइ) के जरिये इंजीनियरों की भरती करेगा.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बंद होगी एससीआरए की परीक्षा : रेल मंत्रालय
बिहार डिजिटल स्टेट व भागलपुर बने डिजिटल शहर
बिहार डिजिटल स्टेट व भागलपुर बने डिजिटल शहर
- 2018 तक 500 से अधिक वेबसाइट लाइव करने का लक्ष्य
भागलपुर. अब भागलपुर की पहचान सिल्क सिटी के साथ डिजिटल सिटी के रूप में बने, इस विषय पर तुलसी नगर, तिलका मांझी स्थित साइबर फोर्ट टेक्नोलॉजी की ओर से डिजिटल बिहार पर एक कार्यशाला आयाजित की गयी. ऑनलाइन उद्योग विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शैलेंद्र सर्राफ ने कहा कि इ-कॉमर्स समय की मांग है. एक छोटा व्यवसाय भी शुरू करने के लिए हमें 25 से 50 लाख रुपये तक की पूंजी की जरूरत पड़ती है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बिहार डिजिटल स्टेट व भागलपुर बने डिजिटल शहर
माओवादियों ने किया हमला
माओवादियों ने किया हमला
वीरपुर : थाना क्षेत्र में माओवादियों की दस्तक से एक बार फिर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. वीरपुर थाने की पर्रा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में बीती देर रात पुलिस की वरदी में लगभग 30 से 35 की संख्या में हथियार से लैस माओवादी लक्ष्मीपुर निवासी कुशो पोद्दार के घर में घुस कर मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about माओवादियों ने किया हमला
एटीएम का बिछा है जाल पर पैसा उगलने में सब बेहाल
एटीएम का बिछा है जाल पर पैसा उगलने में सब बेहाल
भागलपुर: शहर के एटीएम में कई परेशानी है. आप एटीएम से पैसा निकालने निकले हैं तो पता नहीं आपको कितना समय लग जाये. पता नहीं कितनी दूर आपको जाना पड़े. कहीं लिंक फेल तो कहीं पैसे खत्म की तख्ती टंगी मिल सकती है. इसके अलावा एक दूसरी बड़ी समस्या है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about एटीएम का बिछा है जाल पर पैसा उगलने में सब बेहाल
सीएमएस स्कूल में चला सर्च अभियान
सीएमएस स्कूल में चला सर्च अभियान
भागलपुर: अपराधियों के छिप कर रहने की सूचना व वारंटियों की धर-पकड़ को लेकर मंगलवार आधी रात करीब 12 बजे शहर के कई थाने की पुलिस सीएमएस स्कूल मैदान पहुंची और छापामारी अभियान चलाया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सीएमएस स्कूल में चला सर्च अभियान



















