AngDesh Admin
छावनी में तब्दील हुआ चकिया
छावनी में तब्दील हुआ चकिया
विरोध : आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को किया ठप
बेगूसराय जिले में आये दिन हत्या होना आम बात हो गयी है. सोमवार की रात गढ़हारा रेल अस्पताल में कार्यरत बिरजू पासवान नामक एक युवक की चार अपराधियों ने मारते-पीटते मकई के खेत की ओर ले जाकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया.
विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया. मौके पर मौजूद चौकीदार को नाराज लोगों ले जम कर पिटाई कर दी. समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटा था.
Source: Begusarai News
Read more
about छावनी में तब्दील हुआ चकिया
बूढ़ी गंडक का जल स्तर बढ़ा
बूढ़ी गंडक का जल स्तर बढ़ा
बांध पर खतरा बढ़ने से लोगों में दहशत
खोदाबंदपुर : मैदानी भागों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदियों के जल स्तर में काफी वृद्धि होने से बांधों पर खतरा मंडराने लगा है. खोदाबंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बह रही बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि हुई है.
Source: Begusarai News
Read more
about बूढ़ी गंडक का जल स्तर बढ़ा
ट्रक व बाइक की टक्कर में जवान की मौत
ट्रक व बाइक की टक्कर में जवान की मौत
बछवाड़ा/मंसूरचक : बछवाड़ा रानी चौक के समीप एनएच 28 पर ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार बिहार पुलिस का जवान चमथा निवासी रणधीर कुमार सिंह जख्मी हो गया.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रक व बाइक की टक्कर में जवान की मौत
भागलपुर में आज PM मोदी की रैली, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचने लगे समर्थक
भागलपुर में आज PM मोदी की रैली, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचने लगे समर्थक
भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भागलपुर में एनडीए की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे. स्थानीय हवाई अड्डा परिसर में दिन के डेढ़ बजे से उनका संबोधन शुरू होगा. माना जा रहा है कि चुनाव पूर्व यह अंतिम परिवर्तन रैली होगी. सभा स्थल सज-धज कर तैयार हो गया है. आज दिन के 12 बजे से शुरू होनेवाल
Source: Bhagalpur News
Read more
about भागलपुर में आज PM मोदी की रैली, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचने लगे समर्थक
PM मोदी की सूची में बिहार का प्रमुख स्थान : रूडी
PM मोदी की सूची में बिहार का प्रमुख स्थान : रूडी
भागलपुर: केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रेस वार्ता में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूची में बिहार प्रमुख स्थान रखता है. भागलपुर की परिवर्तन रैली अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक रैली होगी. इसमें जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं की ताकत दिखेगी. इस रैली में सूबे में होनेवाले परिवर्तन की बयार दिखेगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about PM मोदी की सूची में बिहार का प्रमुख स्थान : रूडी
हेलीपैड से मंच तक पहुंचा पीएम का कारकेड
हेलीपैड से मंच तक पहुंचा पीएम का कारकेड
भागलपुर. परिवर्तन रैली को लेकर 13 अग्निशमन दस्ता टीम की हवाई अड्डा सहित चौक -चौराहों पर तैनाती की गयी है. इसमें बांका, हवेली खड़गपुर, नवगछिया, तारापुर, पीरपैंती, सबौर, सुलतानगंज व जिला मुख्यालय की अग्निशमन दस्ता की टीमें शामिल होगी. हवाई अड्डा में चार बड़ी गाड़ी के साथ अग्निशमन टीम होगी. इसमें दो मंच व दो रनवे पर खड़ी रहेगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about हेलीपैड से मंच तक पहुंचा पीएम का कारकेड
रेलवे स्टेशन: 5 सेक्टर में बंटा स्टेशन, बने 35 प्वाइंट
रेलवे स्टेशन: 5 सेक्टर में बंटा स्टेशन, बने 35 प्वाइंट
भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र की परिवर्तन रैली को लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन मंगलवार रात दो बजे तक अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगा. इसके लिए स्टेशन को पांच सेक्टर बांट कर 37 प्वाइंट बनाये गये हैं. हर प्वाइंट पर पांच-एक में सिपाही और अफसर तैनात रहेंगे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रेलवे स्टेशन: 5 सेक्टर में बंटा स्टेशन, बने 35 प्वाइंट
स्वाभिमान नहीं, बिहार के अपमान की रैली थी
स्वाभिमान नहीं, बिहार के अपमान की रैली थी
भागलपुर: केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के आवास पर प्रेस वार्ता की. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लालू, नीतीश ओर सोनिया की स्वाभिमान रैली नहीं, बिहार के अपमान की रैली थी. पीएम नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय रैली से भी स्वाभिमान रैली में आयी भीड़ की संख्या बहुत कम थी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about स्वाभिमान नहीं, बिहार के अपमान की रैली थी
बस पलटी, 14 लोग घायल
बस पलटी, 14 लोग घायल
स्वाभिमान रैली से लौटने के दौरान एनएच 31 पर हुआ हादसा
बेगूसराय (नगर) : पटना से स्वाभिमान रैली से वापस लौट कर खगड़िया जा रही बीके 10 पी 6100 नंबर की बस नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 कपसिया चौक के पास बीच सड़क पर ही पलट गयी, जिसमें सवार 14 लोग जख्मी हो गये. बस पलटने के साथ ही दुर्घटनास्थल पर कोहराम मच गया.
Source: Begusarai News
Read more
about बस पलटी, 14 लोग घायल
बेगूसराय को 154 सेक्टरों में बांटा गया
बेगूसराय को 154 सेक्टरों में बांटा गया
चुनाव को लेकर डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बेगूसराय(नगर) : समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की गयी. जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को को कई निर्देश दिया. सेक्टर पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गयी. चुनाव को लेकर बेगूसराय को 154 सेक्टरों में बांटा गया.
Source: Begusarai News
Read more
about बेगूसराय को 154 सेक्टरों में बांटा गया
भूमि विवाद में गोली मारी, महिला घायल
भूमि विवाद में गोली मारी, महिला घायल
मटिहानी . जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 80 प्रतिशत घटना का कारण जमीन विवाद ही है. इसको पुलिस प्रशासन भी कबूल करता है. अगर जिले में जमीन विवाद पर अंकुश लग जाये तो जिले में आपराधिक घटनाओं में बहुत हद तक विराम लग सकता है.
Source: Begusarai News
Read more
about भूमि विवाद में गोली मारी, महिला घायल
बांका : 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार व नक्सली पर्चा बरामद
बांका : 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार व नक्सली पर्चा बरामद
बांका: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एसटीएफ, एसडीपीओ और एएसपी की संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को बांका जिले से सात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही नक्सलियों के पास से भारी मात्र में हथियार एवं नक्सली पर्चे भी बरामद किये गये है.
Source: Banka News
Read more
about बांका : 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार व नक्सली पर्चा बरामद
पीएम की परिवर्तन रैली: और हेलीकॉप्टर उतरते ही सतर्क हो गये अधिकारी
पीएम की परिवर्तन रैली: और हेलीकॉप्टर उतरते ही सतर्क हो गये अधिकारी
भागलपुर: एक सितंबर को हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर रविवार को मैदान में स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल किया गया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पीएम की परिवर्तन रैली: और हेलीकॉप्टर उतरते ही सतर्क हो गये अधिकारी
स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार सहित अन्य सभी रास्ते सील
स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार सहित अन्य सभी रास्ते सील
भागलपुर: पीएम की परिवर्तन रैली को लेकर रेल पुलिस ने स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार सहित दूसरे सभी रास्ते को बंद कर दिया है. दोनों मुख्य द्वार का आधा-आधा हिस्सा छोड़ा है, उसमें भी बैरियर लगा दिया गया है. केवल वीआइपी गाड़ियों और यात्रियों को स्टेशन जाने के लिए मिलेगा. बंद होने वाले रास्तों में पश्चिमी मुख्य द्वार से सटे दो गेट, शौचालय के नजदीक एक गेट शामिल है. सोमवार शाम चार बजे तक ऑटो स्टैंड को खाली करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पोर्टिको को सील किया जा सके.
Source: Bhagalpur News
Read more
about स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार सहित अन्य सभी रास्ते सील
सड़क पर उपभोक्ता उतरे तो बदला ट्रांसफॉर्मर
सड़क पर उपभोक्ता उतरे तो बदला ट्रांसफॉर्मर
भागलपुर: ट्रांसफॉर्मर के लिए जब तक उपभोक्ता सड़क पर नहीं उतरते हैं, फ्रेंचाइजी कंपनी खराब ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदलती है. फ्रेंचाइजी कंपनी के इस रवैये से उपभोक्ता परेशान हैं. शहरी क्षेत्र में 24 घंटे में खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने का नियम है. रविवार को भी ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर आदमपुर के उपभोक्ता सड़क पर उतरे और सड़क जाम किया, तो फ्रेंचाइजी कंपनी ने ट्रांसफॉर्मर बदला है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सड़क पर उपभोक्ता उतरे तो बदला ट्रांसफॉर्मर
टीएमबीयू : पुराने पर अमल नहीं,नये निर्णय पर मुहर
टीएमबीयू : पुराने पर अमल नहीं,नये निर्णय पर मुहर
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठकें होती हैं. हर बैठकों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जाते हैं, लेकिन सिंडिकेट के सदस्य इस बात का जवाब नहीं तलाशते कि पुराने फैसले का अनुपालन किस स्थिति में है. हर बैठक में पिछले वृत्त की पुष्टि की जाती है. लेकिन ऐसी पुष्टि का क्या मतलब, जब सिंडिकेट यह जानना ही नहीं चाहता कि उनके द्वारा पूर्व में लिये निर्णय पर कोई सुनवाई हुई या नहीं. ऐसा भी नहीं है कि सिंडिकेट के अधिकतर सदस्य बदल गये हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about टीएमबीयू : पुराने पर अमल नहीं,नये निर्णय पर मुहर
भागलपुर आने वाले सातवें प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी
भागलपुर आने वाले सातवें प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी
भागलपुर: दानवीर कर्ण की अंग भूमि भागलपुर को सींचने के लिए अब तक छह-छह प्रधानमंत्री आ चुके हैं. विडंबना है कि भागलपुर के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से वंचित हैं. यहां तक कि आधारभूत संरचना भी बरबाद होती जा रही है. अब सातवें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की बारी है. जनता को इस बात का इंतजार है कि पीएम मोदी उनकी झोली क्या-क्या डालेंगे और यहां की समस्याओं को किस हद तक दूर करेंगे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भागलपुर आने वाले सातवें प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी
कल से बिना पास के जेएलएनएमसीएच में प्रवेश बंद
कल से बिना पास के जेएलएनएमसीएच में प्रवेश बंद
भागलपुर : प्रधानमंत्री की मंगलवार को होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर एसपीजी और प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम शनिवार को पूरी तरह सक्रिय हो गयी. परिवर्तन रैली सभा स्थल के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. एसपीजी की टीम ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरसी मंडल और सिविल सजर्न डॉ विजय कुमार को मेडिकल अस्पताल व सदर अस्पताल में की गयी व्यवस्था की जानकारी ली.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कल से बिना पास के जेएलएनएमसीएच में प्रवेश बंद
काश! रोज आते माननीय ठीक रहतीं हमारी सड़कें
काश! रोज आते माननीय ठीक रहतीं हमारी सड़कें
भागलपुर : शहर की सड़कें, सड़क कम, खेत ज्यादा नजर आती है. मरम्मत तब होती है, जब मंत्री आते हैं. शनिवार को ब्लैकलिस्टेड कंपनी से घूरनपीर बाबा रोड का मरम्मत कराया गया. सभा स्थल को जाने वाली जेल रोड का भी जिस ठेकेदार ने मरम्मत किया, उसमें कई खामियां है, जिससे उड़ते धूल के कारण दिन में ही अंधेरा रहता है. ये दोनों शहर की प्रमुख सड़क है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about काश! रोज आते माननीय ठीक रहतीं हमारी सड़कें
तीन स्कूल होंगे एफिलिएटेड
तीन स्कूल होंगे एफिलिएटेड
भागलपुर : सीबीएसइ व आइसीएसइ से मान्यता प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने राज्य के 48 स्कूलों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने का निर्णय लिया है. इनमें भागलपुर के दो व पूर्णिया के एक स्कूल शामिल हैं. वहीं, 11 स्कूलों को कमियां दूर कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट जमा करने के बाद माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक अपने स्तर से एनओसी निर्गत करेंगे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about तीन स्कूल होंगे एफिलिएटेड
पुलिस करवायेगी सीनियर छात्रों का टीआइ परेड
पुलिस करवायेगी सीनियर छात्रों का टीआइ परेड
सबौर : इंजीनियरिंग कॉलेज में विगत दिनों हुई रैगिंग की घटना में पुलिस सीनियर छात्रों का टीआई परेड (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड) करवायेगी. पुलिस ने प्राचार्य के लिखित आवेदन पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रैगिंग के शिकार छात्र की शिकायत के अनुसार घटना को अंजाम देने में तीन चार सीनियर शामिल थे, जिन्हें वे ठीक से पहचानते नहीं हैं. कॉलेज कैंपस में फिर कोई रैगिंग की घटना न हो इसके लिए पुलिस सादे लिबास में घूम रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पुलिस करवायेगी सीनियर छात्रों का टीआइ परेड



















