AngDesh Admin
बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
नाले के पानी के निकास के लिए समुचित उपाय
जमुई : शनिवार से रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से शहर का अधिकांश हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया है. ऐसे में कीचड़ और नाले के गंदे पानी के सड़क पर आकर जमा हो जाने से लोगों का दोपहिया वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है.
Source: Jamui News
Read more
about बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
मांगों को लेकर बीएमपी के जवानों ने दिया धरना
मांगों को लेकर बीएमपी के जवानों ने दिया धरना
बरहट : प्रखंड क्षेत्र स्थित आरक्षी केंद्र मलयपुर के प्रांगण में जिला समादेष्टा कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार के विरोध में बिहार सैन्य पुलिस 11 के जवानों ने पुलिस मेन्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष बुद्धदेव यादव के नेतृत्व में अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. मौके पर उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस धरना को आयोजित करने का निर्णय विगत 3 अगस्त को विशेष बैठक में लिया गया था.
Source: Jamui News
Read more
about मांगों को लेकर बीएमपी के जवानों ने दिया धरना
आक्रोश. ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क पर उतरे भीखनपुर के लोग तीन घंटे तक सड़क जाम, प्रदर्शन
आक्रोश. ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क पर उतरे भीखनपुर के लोग तीन घंटे तक सड़क जाम, प्रदर्शन
भागलपुर: ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर भीखनपुर गुमटी नंबर-1 के लोगों ने सोमवार को डा मनोज झा के क्लिनिक के पास कचहरी चौक से शीतला स्थान चौक जाने वाली सड़क जाम कर दिया. लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगा कर लगभग तीन घंटे तक जाम रखा. इस बीच आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर फ्रेंचाइजी कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन किया. इस दौरान न तो स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, न ही फ्रेंचाइजी कंपनी के अधिकारी. लगभग ढाई घंटे बाद भाजपा नेता विजय साह और वार्ड 35 के पार्षद दिनेश तांती ने फ्रेंचाइजी कंपनी के सीइओ दीपक बडौनी से मोबाइल पर बात की और ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण होने वाली परेशानी से अवगत कराया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आक्रोश. ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क पर उतरे भीखनपुर के लोग तीन घंटे तक सड़क जाम, प्रदर्शन
हर हाल में 4 यूनिट ए-पॉजिटिव खून का करें इंतजाम : अधीक्षक
हर हाल में 4 यूनिट ए-पॉजिटिव खून का करें इंतजाम : अधीक्षक
भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लड ग्रुप का खून नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए-पॉजिटिव है. एक सितंबर को भागलपुर में प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है. इसको देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने सोमवार को ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों व कर्मचारियों को 25 अगस्त हर हाल में कम से कम से कम चार यूनिट ए-पॉजिटिव ग्रुप का खून इंतजाम करने का निर्देश दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about हर हाल में 4 यूनिट ए-पॉजिटिव खून का करें इंतजाम : अधीक्षक
सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, जमीन पर दिखे काम
सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, जमीन पर दिखे काम
भागलपुर: बिहार सरकार की ओर से जिले में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति को लेकर सोमवार को डीआरडीए सभागार में राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में भागलपुर, मुंगेर, बांका, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, जमुई जिले के सिविल सजर्न, डीपीएम व अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, जमीन पर दिखे काम
महिला इंटर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता स्थागित
महिला इंटर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता स्थागित
भागलपुर: एसएम कॉलेज की मेजबानी में 19 अगस्त से होने वाली महिला इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गयी है. प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज की ओर से की जा रही तैयारी को बीच में ही रोक दिया गया है. खो-खो प्रतियोगिता में एक भी कॉलेज की टीमों ने इंट्री दर्ज नहीं करायी है, जबकि 14 अगस्त तक ही कॉलेज टीमों को इंट्री करानी थी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about महिला इंटर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता स्थागित
केंद्रीय विवि रांची के वीसी का टीएमबीयू के वीसी ने किया स्वागत, कहा युवा पीढ़ी को देंगे नयी दिशा
केंद्रीय विवि रांची के वीसी का टीएमबीयू के वीसी ने किया स्वागत, कहा युवा पीढ़ी को देंगे नयी दिशा
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने कहा कि झारखंड केंद्रीय विवि के माध्यम से कुलपति प्रो (डॉ) नंद कुमार यादव ‘ इंदू’ युवा पीढ़ी को नयी दिशा देंगे. उनके अंदर प्रतिभा व क्षमता है कि वह किसी भी काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about केंद्रीय विवि रांची के वीसी का टीएमबीयू के वीसी ने किया स्वागत, कहा युवा पीढ़ी को देंगे नयी दिशा
जिले में खुलेगा दिनकर कैंसर अस्पताल
जिले में खुलेगा दिनकर कैंसर अस्पताल
बेगूसराय(नगर)
युवा ही देश के भविष्य हैं. नयी पीढ़ी को आगे कर ही देश में विकास की गाड़ी तेज हो सकती है. इसके लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर आगे आने की जरू रत है. उक्त बातें सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन नयी दिल्ली के द्वारा शहर के केडीएम होटल के सभागार में स्वच्छता, शौचालय स्वयंसेवक सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए मुंगेर प्रमंडल के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ल ने कहीं.
Source: Begusarai News
Read more
about जिले में खुलेगा दिनकर कैंसर अस्पताल
गोली मार युवक की हत्या
गोली मार युवक की हत्या
नीमाचांदपुरा
बेगूसराय जिले में भूमि विवाद को लेकर हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भूमि विवादों के निष्पादन में तेजी लाने के तमाम वादे एवं दावे खोखले साबित हो रहे हैं. इसी कड़ी में सिंघौल ओपी क्षेत्र के लोदीडीह बहियार में रविवार की देर रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मार कर जख्मी कर दिया,
Source: Begusarai News
Read more
about गोली मार युवक की हत्या
गंदगी से पटा शहर, पैदल चलना दूभर
गंदगी से पटा शहर, पैदल चलना दूभर
बेगूसराय (नगर)
नगर निगम कर्मियों की मांगों को लेकर चलायी जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रही. इस मौके पर सभी कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर निगम प्रशासन और सरकार के विरोध में नारेबाजी की. निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी
Source: Begusarai News
Read more
about गंदगी से पटा शहर, पैदल चलना दूभर
बंबू के सहारे घर हो रहे रोशन
बंबू के सहारे घर हो रहे रोशन
बेगूसराय (नगर)
जिले में अधिकांश जगहों पर बांस के सहारे घर में रोशनी पहुंच रही है,जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. विदित हो कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में अधिकांश ऐसे गांव हैं,
Source: Begusarai News
Read more
about बंबू के सहारे घर हो रहे रोशन
शहीद नित्यानंद की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
शहीद नित्यानंद की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
बेगूसराय(नगर). मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के नित्यानंद चौक पर जयप्रकाश नारायण के 1974 के आंदोलन में शहीद बालेश्वर साह के पुत्र जयमंगला उच्च विद्यालय के आठवीं वर्ग के छात्र नित्यानंद साह की हत्या 16 अगस्त, 1974 को पुलिस की गोली से हो गयी थी.
Source: Begusarai News
Read more
about शहीद नित्यानंद की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
नाले का गंदा पानी बह रहा सड़कों पर
नाले का गंदा पानी बह रहा सड़कों पर
शहर के कई वार्डो में नाले की सफाई नहीं होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. नाले का गंदा पानी सड़कों पर ही बह रहा है. इससे लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है.
Source: Begusarai News
Read more
about नाले का गंदा पानी बह रहा सड़कों पर
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
शनिवार को बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन के पास ट्रेन से कट कर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई थी.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रेन से कट कर युवक की मौत
55 करोड़ की लागत से बनेगी जलमीनार
55 करोड़ की लागत से बनेगी जलमीनार
जिले में 19 जलमीनार बनाने की मिली स्वीकृति
सांसद के प्रयास की हुई सराहना
जिले में 19 जलमीनार बनाने के लिए न सिर्फ स्वीकृति मिल गयी, वरन इसके निर्माण के लिए निविदा भी निकाल दी गयी है.
Source: Begusarai News
Read more
about 55 करोड़ की लागत से बनेगी जलमीनार
नदी में फोटो खिंचाने के दौरान दो युवक डूबे
नदी में फोटो खिंचाने के दौरान दो युवक डूबे
छर्रापट्टी राजघाट पर सात युवक गये थे स्नान करने
एक डुबते युवक को बचा लिया गया
Source: Begusarai News
Read more
about नदी में फोटो खिंचाने के दौरान दो युवक डूबे
बोल बम के जयकारे से गूंजा सिमरिया घाट
बोल बम के जयकारे से गूंजा सिमरिया घाट
सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालय सज-धज कर तैयार हो गये हैं. चारों तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. बोल बम की गूंज व विभिन्न प्रसिद्ध गायकों के द्वारा बजाये जा रहे बोल बम से संबंधित कैसेट शिवभक्तों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं. चारों तरफ गेरुआ वस्त्रों से पटा बाजार और विभिन्न क्षेत्रों से बसस्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर शिवभक्तों की भीड़ इस सावन माह की महिमा का बखान करता दिखता है.
Source: Begusarai News
Read more
about बोल बम के जयकारे से गूंजा सिमरिया घाट
मिल गयी आजादी, मगर कई जकड़न अभी भी
मिल गयी आजादी, मगर कई जकड़न अभी भी
शहर में जाम की समस्या सबसे बड़ी है. इसमें जीरोमाइल, तिलकामांझी, कचहरी चौक, खलीफाबाग चौक, स्टेशन चौक, तातारपुर चौक, गुड़हट्टा चौक पर दिन के समय सड़क पर अतिक्रमण व बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था से जाम लग जाता है. जाम से मुक्ति दिलाने के लिये हर बार प्रशासन अपने कागज पर सभी तरह की प्लानिंग कर लेता है, मगर इससे मुक्ति को लेकर जमीनी स्तर पर कार्रवाई सफल नहीं हो पा रही है. जाम के खिलाफ अभियान चलाने की कोई जहमत भी नहीं उठा रहा.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मिल गयी आजादी, मगर कई जकड़न अभी भी
हंगामा किया तो ठीक कर दिया ट्रांसफॉर्मर
हंगामा किया तो ठीक कर दिया ट्रांसफॉर्मर
भागलपुर : ट्रांसफॉर्मर खराब होने से अंधेरे में डूबे महेशपुर के लोगों ने दूसरे दिन शुक्रवार को खरमनचक स्थित फ्रेंचाइजी कंपनी में हंगामा किया. लोगों ने कंपनी के अभियंताओं से लेकर उच्चधिकारी तक को खूब खरीखोटी सुनायी. जब कंपनी के अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने तो अभियंताओं की टीम को ट्रांसफॉर्मर मरम्मत करने के लिए महेशपुर भेजा गया. उसके बाद लोग लौटे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about हंगामा किया तो ठीक कर दिया ट्रांसफॉर्मर
पूरा शहर मना रहा था जश्न, हर घर पर तिरंगा
पूरा शहर मना रहा था जश्न, हर घर पर तिरंगा
भागलपुर : 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद पहली सुबह कैसी थी. उस सुबह से जुड़ी कुछ यादें. टमटम पर बैठ कर पूरे शहर में निकले थे आजादी का जश्न मनाने : मुकुटधारी, 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ उस दिन व्यवसायी मुकुटधारी अग्रवाल शहर के टीएनबी कॉलेजियेट में कक्षा आठ के छात्र थे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पूरा शहर मना रहा था जश्न, हर घर पर तिरंगा
टीएनबी कॉलेज : सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व और समाप्त होने पर हंगामा
टीएनबी कॉलेज : सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व और समाप्त होने पर हंगामा
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे व प्रतिकुलपति प्रो एके राय का विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टीएनबी कॉलेज परिसर में घेराव कर लिया. घेराव करने के दौरान टीएनबी कॉलेज के कुछ छात्रों ने परिषद के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about टीएनबी कॉलेज : सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व और समाप्त होने पर हंगामा



















