AngDesh Admin
नक्सली परचे के साथ माओवादी नेता धराया
नक्सली परचे के साथ माओवादी नेता धराया
शहादत दिवस के एक दिन पहले पुलिस ने ध्वस्त किये टेंट-पंडाल
तेघड़ा : तेघड़ा पुलिस ने नोनपुर फरीदी गांव में नक्सली नेता के शहादत दिवस से पूर्व ही टेंट -पंडाल को ध्वस्त कर माओवादी संगठन के खतरनाक मंसूबे को विफल कर दिया. नक्सलग्रस्त नोनपुर फरदी गांव में पुलिस की सक्रियता से माओवादी दस्ते के सक्रिय सदस्यों में खलबली मच गयी. घटनास्थल से पुलिस ने नक्सली परचे के साथ नोनपुर निवासी नक्सली नंदलाल पंडित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
Source: Begusarai News
Read more
about नक्सली परचे के साथ माओवादी नेता धराया
प्रशासन की कार्रवाई की क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने की निंदा
प्रशासन की कार्रवाई की क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने की निंदा
बेगूसराय(नगर) : तेघड़ा प्रखंड के नोनपुर गांव में पुलिस के द्वारा सभा स्थल से टेंट जब्त करने को लेकर क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने निंदा करते हुए संघ के जिला सचिव श्यामनंदन शर्मा ने कहा कि प्रशासन के द्वारा पहले मेला आयोजन के नाम पर अनुमति दी जाती है, फिर बाद में अपने ही आदेश को निरस्त करते हुए टेंट व शामियाना को जब्त कर लिया जाता है.
Source: Begusarai News
Read more
about प्रशासन की कार्रवाई की क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने की निंदा
मामला सेंट जोसेफ की छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
मामला सेंट जोसेफ की छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को छात्रा रोशनी शाहिद को चांटा मारने के मामले में पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी. इसको लेकर एक -दिन के अंदर ललमटिया थाना पुलिस सेंट जोसेफ स्कूल जांच करने जायेगी. स्कूल के शिक्षक व कक्षा नौवीं (डी) के छात्र -छात्रओं से मामले की पूछताछ करेगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मामला सेंट जोसेफ की छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
अंधेरे में रहा सबौर ग्रिड यार्ड
अंधेरे में रहा सबौर ग्रिड यार्ड
भागलपुर: सबौर ग्रिड में स्थापित पैनल में खराबी आने से यार्ड पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा. इस कारण शहर के मध्य शहर को भी कम बिजली मिली. फुल लोड आपूर्ति नहीं की गयी. दरअसल, इंजीनियर ने सिविल सजर्न विद्युत उपकेंद्र को फुल लोड बिजली इसलिए नहीं दी कि खराबी आने पर अंधेरे में डूबा यार्ड में उपकरण को ठीक करने के लिए जाना पड़ेगा.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अंधेरे में रहा सबौर ग्रिड यार्ड
समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण
समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण
भागलपुर: रविवार को एक होटल में अंग परिक्रमा द्वारा प्रकाशित नगर समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद ने कहा कि पुस्तिका हृदय से हृदय को जोड़ने का काम करती है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने अंग प्रदेश के युवा को संघर्षशील बताया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण
अब घर बैठे मिलेगा गैस कनेक्शन
अब घर बैठे मिलेगा गैस कनेक्शन
भागलपुर: अब लोगों को गैस कनेक्शन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. घर में बैठे ही उन्हें गैस कनेक्शन मिलेगा,वह भी सात दिनों में. पेट्रोलियम मंत्रलय ने गैस कनेक्शन लेने में होने वाले विलंब को लेकर इस तरह की सुविधा देने जा रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अब घर बैठे मिलेगा गैस कनेक्शन
मौसी के घर से घर लौटे भगवान
मौसी के घर से घर लौटे भगवान
भागलपुर: शहर के विभिन्न स्थानों नयाबाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर, गिरधारी साह हाट व बड़ी बाटा समीप मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य वापसी रथयात्र निकाली गयी. सात दिन पहले भगवान जगन्नाथ की यात्र निकाली गयी थी, मान्यता के अनुसार मौसी के घर से घूमा कर भगवान जगन्नाथ लौट घर आते हैं. शोभायात्र बूढ़ानाथ चौक, खलीफाबाग चौक, वेराइटी चौक, स्टेशन चौक, सखीचंद घाट होते हुए जगन्नाथ मंदिर में पूरी हुई.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मौसी के घर से घर लौटे भगवान
दुर्घटना में छात्र गंभीर
दुर्घटना में छात्र गंभीर
बांका : बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर पीबीएस कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूली छात्र को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे छात्र बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.
Source: Banka News
Read more
about दुर्घटना में छात्र गंभीर
एटीएम के भरोसे न रहें
एटीएम के भरोसे न रहें
विभाग उदासीन : शहर में है 18 एटीएम, पर गार्ड नहीं
शहर की एटीएम की बात करें तो यहां 18 एटीएम अलग-अलग बैंक द्वारा लगाये गये हैं, लेकिन कुछ ही एटीएम है, जो 24 घंटे तो नहीं पर काम अवश्य दे सकने में सक्षम है. हां इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे जरूर है.
Source: Banka News
Read more
about एटीएम के भरोसे न रहें
जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर
जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर
शंभुगंज : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के अंतर्गत हस्तिनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गयी. मारपीट में हस्तिनापुर गांव के संजीव सिंह उर्फ सीताराम सिंह के साथ गांव के लोगों द्वारा मारपीट की गयी है जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.
Source: Banka News
Read more
about जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर
सिकंदरा में युवक की पीट कर हत्या
सिकंदरा में युवक की पीट कर हत्या
सिकंदरा (जमुई) : थाना से महज दो सौ मीटर दूर फूलवड़िया मुहल्ला में शुक्रवार की रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह शौच करने निकली महिलाओं ने खेत में पड़े शव को देख शोर मचाना शुरू किया.
Source: Jamui News
Read more
about सिकंदरा में युवक की पीट कर हत्या
सेंट जोसेफ के हिंदी शिक्षक व प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज
सेंट जोसेफ के हिंदी शिक्षक व प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर : सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने को लेकर छात्र के पार्षद पिता मो शाहिद खान ने ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने स्कूल के हिंदी विषय के शिक्षक शर्मा जी और प्राचार्य फादर अमलराज को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी रोशनी शाहिद सेंट जोसेफ स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्र है. कुछ दिन पूर्व हुई स्कूल की परीक्षा में उसे हिंदी विषय में कम अंक (25) आये थे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सेंट जोसेफ के हिंदी शिक्षक व प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज
बढ़ा बिजली संकट, आज भी होगी दिक्कत
बढ़ा बिजली संकट, आज भी होगी दिक्कत
भागलपुर : सबौर ग्रिड में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर-2 के लिए एक लाख 32 हजार वोल्ट की लाइन में लगा करंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी) शनिवार शाम करीब सात बजे अचानक बलास्ट कर गया.
इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति चरमरा गयी. सीटी ब्लास्ट करने से एनटीपीसी से सबौर ग्रिड आनेवाली एक लाख 32 हजार वोल्ट की लाइन ट्रिप हो गयी. पूरे शहर की बिजली लगभग आधा घंटे तक ठप रह गयी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बढ़ा बिजली संकट, आज भी होगी दिक्कत
80 हजार छात्रों को एक माह से रिजल्ट का इंतजार
80 हजार छात्रों को एक माह से रिजल्ट का इंतजार
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लगभग 80 हजार छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इसमें पार्ट टू के लगभग 50 हजार और पार्ट थ्री परीक्षा 2014 के लगभग 30 हजार छात्र शामिल हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about 80 हजार छात्रों को एक माह से रिजल्ट का इंतजार
लड़की हाफ टाइम में छुट्टी मांगती है लड़का ले जाने की जिद करता है
लड़की हाफ टाइम में छुट्टी मांगती है लड़का ले जाने की जिद करता है
भागलपुर : हमलोग लफंगों से परेशान हो गये हैं. कुछ लड़कियां भी कम नहीं हैं. हाफ टाइम (टिफिन) होने पर कुछ लड़कियां छुट्टी मांगने लगती हैं. उसी दौरान कुछ लड़के बाइक से फील्ड पर राउंड मारते हुए आ जाते हैं और खुद को गाजिर्यन बताते हुए लड़की को साथ ले जाने की जिद पर अड़ जाते हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about लड़की हाफ टाइम में छुट्टी मांगती है लड़का ले जाने की जिद करता है
बरहपुरा में दूसरे दिन भी चला बम, आपस में भिड़े लोग
बरहपुरा में दूसरे दिन भी चला बम, आपस में भिड़े लोग
मुन्ना मुंशी और सन्नी उर्फ शाहनवाज के बीच चल रहा है जमीन का विवाद, क्षेत्र में तनाव
भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा के रहने वाले मुन्ना मुंशी और सन्नी उर्फ शाहनवाज के बीच जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को दूसरे दिन भी बमबाजी हुई. एक दूसरे को डंडे सी पीटा जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. मारपीट की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंची इशाकचक पुलिस को भी लोगों ने नहीं छोड़ा. पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई जिससे पुलिस को वहां से भागना पड़ा. कुछ देर बाद पुलिस की दो गाड़ी वहां पहुंची.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बरहपुरा में दूसरे दिन भी चला बम, आपस में भिड़े लोग
पीएम की घोषणा से फिर जगी उम्मीद
पीएम की घोषणा से फिर जगी उम्मीद
बरौनी खाद कारखाना : पांच हजार करोड़ से पुनर्जीवित करेगी केंद्र सरकार
केंद्र सरकार द्वारा बरौनी खाद कारखाने को पांच हजार करोड़ की लागत से चालू करने की घोषणा एवं गैस पाइप लाइन के शिलान्यास के बाद लोगों में खुशी है. अगर समय सीमा के अंदर फर्टिलाइजर को चालू करने हेतु पाइप लाइन बिछा दी गयी और बरौनी फर्टिलाइजर के कारखाना परिसर को व्यवस्थित कर दिया गया, तो बेगूसराय ही नहीं, पूरे बिहार व आसपास के किसानों को यूरिया खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.
Source: Begusarai News
Read more
about पीएम की घोषणा से फिर जगी उम्मीद
मेरठ से भागे दो प्रेमी युगल बरौनी से बरामद
मेरठ से भागे दो प्रेमी युगल बरौनी से बरामद
बरौनी : जीआरपी, बरौनी ने शुक्रवार की शाम स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में बैठे मेरठ, उत्तर प्रदेश से भागे दो प्रेमी युगलों को हिरासत में ले लिया. रेल थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि यूपी के मेरठ जिले के पचपेड़ा भावनपुर गांव निवासी अनुज कुमार तथा विकास कुमार ने उसी गांव की दो नाबालिग लड़कियों को शादी की नीयत से भगा कर बरौनी लाये थे. दोनों प्रेमी-युगलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
Source: Begusarai News
Read more
about मेरठ से भागे दो प्रेमी युगल बरौनी से बरामद
उचक्कों ने उड़ाये 12 हजार रुपये
उचक्कों ने उड़ाये 12 हजार रुपये
बलिया : थाना क्षेत्र के तुलसीटोल निवासी औतार पासवान से बलिया स्टेट बैंक के पास उचक्कों ने 12 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Source: Begusarai News
Read more
about उचक्कों ने उड़ाये 12 हजार रुपये
रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर की बमबाजी, फायरिंग
रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर की बमबाजी, फायरिंग
भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा में शुक्रवार की रात सन्नी मियां ने अपने साथियों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर बमबाजी व फायरिंग की. फायरिंग करते हुए सभी मुंशी के घर में घुस गये और परिजनों के साथ मारपीट भी की. मुंशी का आरोप है कि अपराधियों ने उसकी पुत्री के सोने का जेवर व दस हजार रुपये भी छीन लिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जाता है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर की बमबाजी, फायरिंग
सेंट जोसेफ की छात्र को टीचर ने मारा चांटा, बेहोश
सेंट जोसेफ की छात्र को टीचर ने मारा चांटा, बेहोश
भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को कक्षा नौ (डी) की छात्र रोशनी शाहिद शिक्षक के चाटा से बेहोश हो गयी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने फोन कर परिजनों को स्कूल बुलाया और छात्र को घर ले जाने को कहा. छात्र का आरोप है कि हिंदी में कम अंक (25) लाने को लेकर हिंदी शिक्षक शर्मा जी ने चांटा मार दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सेंट जोसेफ की छात्र को टीचर ने मारा चांटा, बेहोश



















