AngDesh Admin
पहली अगस्त से सुलतानगंज में रुकेंगी एक्स, सुपरफास्ट ट्रेनें
पहली अगस्त से सुलतानगंज में रुकेंगी एक्स, सुपरफास्ट ट्रेनें
भागलपुर: पहली अगस्त से सुलतानगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अन्य न इस रूट से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का ठहराव होगा. यह निर्णय श्रवणी मेला को लेकर रेलवे हेडक्वार्टर ने लिया है. ट्रेनों का ठहराव 30 अगस्त तक होगा. सुलतानगंज स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव के लिए कम से कम दो मिनट का समय निर्धारित किया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पहली अगस्त से सुलतानगंज में रुकेंगी एक्स, सुपरफास्ट ट्रेनें
सरकारी आवास पर कर्मचारियों का कब्जा
सरकारी आवास पर कर्मचारियों का कब्जा
भागलपुर: सड़कों और सरकारी दफ्तरों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास कर रहे जिला प्रशासन के सामने सरकारी कर्मी भी चुनौती पेश कर रहे हैं. लिपिक संवर्ग के कई कर्मचारी अन्यत्र स्थानांतरण के बाद भी सरकारी आवास का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं. वे सरकारी आवास पर कब्जा किये हुए हैं, जबकि प्रशासन उन्हें खाली करने का नोटिस भी दे चुका है. ऐसे में वे प्रशासन के सामने दबंग की भूमिका में खड़े हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सरकारी आवास पर कर्मचारियों का कब्जा
हेल्थ कार्ड पर अब सरकारी अस्पतालों में भी इलाज
हेल्थ कार्ड पर अब सरकारी अस्पतालों में भी इलाज
भागलपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब जिले में हेल्थ कार्ड से सिर्फ प्राइवेट नर्सिग होम में ही नहीं, बल्कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज यानी मायागंज अस्पताल सहित सदर अस्पताल व सभी प्रखंड के पीएचसी में भी उपलब्ध होगा.
Source: Bhagalpur News
Read more
about हेल्थ कार्ड पर अब सरकारी अस्पतालों में भी इलाज
जमुई व बांका में छह की मौत
जमुई व बांका में छह की मौत
जमुई/बांका : जमुई व बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी व दो स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं. सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वज्रपात से अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी. भूल्लो गांव में खेत में काम कर रहे केदार महतो (55 वर्ष), भूल्लो पंचायत के ही लछुआड़ गांव के किसान सीताराम मिस्त्री (60 वर्ष) की वज्रपात से मौके पर मौत हो गयी.
Source: Jamui News
Read more
about जमुई व बांका में छह की मौत
शिकायतकर्ता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते कर्मी
शिकायतकर्ता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते कर्मी
केबल कटने से बंद रहता है लैंडलाइन टेलीफोन
बेगूसराय (नगर) : एक समय था जब बीएसएनएल लैंड लाइन या मोबाइल का कनेक्शन लेने के लिए लोगों को कई दिनों तक मशक्कत करनी पड़ती थी. यहां तक कि लोगों को इस कनेक्शन के लिए पैरवी लगानी पड़ती थी लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से विपरीत हो चुकी है.
Source: Begusarai News
Read more
about शिकायतकर्ता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते कर्मी
जनजागरूकता अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
जनजागरूकता अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम के विरुद्ध लोगों को जागरू क करें
बेगूसराय (नगर) : बाल श्रम रोकने की दिशा में सरकार की ओर से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं परंतु सामाजिक स्तर पर लोग इस दिशा में जागरू क होंगे, तभी शत-प्रतिशत बाल श्रम का उन्मूलन संभव हो पायेगा.
Source: Begusarai News
Read more
about जनजागरूकता अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
सूरजभान सिंह का मामला 22 वर्षो से लंबित
सूरजभान सिंह का मामला 22 वर्षो से लंबित
बेगूसराय (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के कपस्यिा चौक के पास तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष सैय्यद वसीमुल हक सहित अन्य पर 26 जून, 1992 को चार बजे सुबह में पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सहित अन्य आरोपितों द्वारा अवैध हथियार से गोलीबारी करने का मामले का सत्रवाद 142/95 जो कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय दिनेश कुमार श्रीवास्तव में चल रहा है.
Source: Begusarai News
Read more
about सूरजभान सिंह का मामला 22 वर्षो से लंबित
छापेमारी में डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद
छापेमारी में डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद
पुलिस को देख फरार हुई दुकान संचालिका
बलिया : बलिया पुलिस के द्वारा लगातार चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में इन दिनों लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद किया गया. इस संबंध में बलिया एएसपी कुमार आशीष ने बताया कि सैदनचक बलिया स्थित किसी के यहां डाबर का नकली तेल, गुलाब जल आदि बना कर बिक्री की जा रही है. इसी के तहत पुलिस की एक टीम गठित की गयी.
Source: Begusarai News
Read more
about छापेमारी में डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद
भाजपा ने झोंकी ताकत
भाजपा ने झोंकी ताकत
बेगूसराय (नगर) : 25 जुलाई को भाजपा के द्वारा आहूत मुजफ्फरपुर में होनेवाली परिवर्तन रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी. कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सघन महासंपर्क अभियान चला कर लोगों को जागरू क किया गया. वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला महामंत्री जयराम दास के नेतृत्व में सघन महासंपर्क अभियान बेगूसराय विधान सभा के वीरपुर समेत अन्य जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया.
Source: Begusarai News
Read more
about भाजपा ने झोंकी ताकत
छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद
छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद
लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को बेगूसराय, नालंदा तथा लखीसराय के पूर्वी कार्यानंद नगर में एक साथ छापेमारी कर चोरी का विभिन्न कंपनियों का 59 मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में शुक्रवार को टाउन थाना परिसर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शहर के एक मोबाइल के दुकान से चोरी की घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत शहर 59 मोबाइल को बरामद कर लिया. हालांकि इस छापेमारी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला भागने में सफल रहे.
Source: Jamui News
Read more
about छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद
बदहाल सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी
बदहाल सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी
जमुई: सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी विकास कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता नहीं प्रतीत हो रहा है. जगह-जगह गड्ढा बन जाने से लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
Source: Jamui News
Read more
about बदहाल सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी
रुपयों से भरा बैग छीना, फिर फेंका
रुपयों से भरा बैग छीना, फिर फेंका
झाझा: स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख पांच हजार की निकासी कर घर लौट रहे युवक से जेसी साहा सड़क पर बाइक सवार लुटेरे ने शरीर पर पाउडर छिड़कर लूट लिया. पीड़ित के चिल्लाने पर राहगीर के जमा हो जाने से लुटेरे बाइक एवं लूटी गयी रुपये भरा बैग छोड़ कर रेलवे कॉलोनी तरफ भाग निकला.
Source: Jamui News
Read more
about रुपयों से भरा बैग छीना, फिर फेंका
बच्चों को मिला क्राफ्ट का प्रशिक्षण
बच्चों को मिला क्राफ्ट का प्रशिक्षण
जमुई . किलकारी बाल भवन पटना के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी के प्रांगण में संचालित बाल केंद्र में दो दिवसीय क्रॉफ्ट प्रशिक्षण का समापन हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों के इस प्रशिक्षण में 22 जुलाई को प्रशिक्षक पवन कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं का नारियल के छिलके, न्यूज पेपर, गत्ता आदि को मिलाकर बच्चों को पटना का गोलघर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं 23 जुलाई को पेपर वर्क का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें छात्र-छात्रओं को रंगीन कागज से सुंदर पेड़-पौधा व विभिन्न प्रकार का मुखौटा बनाने के बारे में जानकारी दी गयी.
Source: Jamui News
Read more
about बच्चों को मिला क्राफ्ट का प्रशिक्षण
बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत
बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत
जमुई/बांका: जमुई व बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी व दो स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.
Source: Banka News
Read more
about बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, भरती
सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, भरती
बांका: थाना क्षेत्र के अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग समुखिया मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के बिजली कार्यालय शीतला स्थान बगल निवासी दिनेश मंडल के पुत्र दीपक कुमार जो मकुदमा से गाड़ी ठीक कर अपने बाइक से बांका शास्त्री चौक के समीप अपने गैरेज लौट रहा था. इसी दौरान बांका की ओर से तेज रफ्तार में जा रही एक मोटर साइकिल चालक ने धक्का मार दिया. जिससे मिस्त्री दीपक कुमार जख्मी हो गये.
Source: Banka News
Read more
about सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, भरती
अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू
अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू
बांका: बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने वर्ष 2010 में अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में परिणत किया था. सौ सैय्या वाले अस्पताल में सरकार का दावा था कि मरीजों व बांका वासियों को सभी अत्याधुनिक सुविधा बांका अस्पताल में मिलेगी.
Source: Banka News
Read more
about अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू
चलने लायक नहीं हैं जिले की कई सड़कें
चलने लायक नहीं हैं जिले की कई सड़कें
बांका: शहर के लोग खराब सड़कों की वजह से लोग लगातार जाम से परेशान रहते हैं. ऐसे में जाम से बचने के लिए लोग करहरिया होकर गुजरने वाली बाइपास सड़क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर बाइपास सड़क के हाल को देखा जाये तो आपको समझ में आ जायेगा कि क्या हालत है. यहां पर सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि सड़कों पर तालाब है. साथ ही कीचड़ का जो आलम है. उसमें कई मोटरसाइकिल सवार रोज गिरते हैं.
Source: Banka News
Read more
about चलने लायक नहीं हैं जिले की कई सड़कें
कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका
कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका
बांका: शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में तीन लोगों के मरने की सूचना है. बांका थाना क्षेत्र के बेहरा पंचायत के कल्याणपुर गांव की बविता देवी(42 वर्ष), रजाैन कुनौनी गांव के मो जहांगीर (35 वर्ष) तथा चांदन कुशुमजोरी पंचायत के हरना गांव के चांदसी यादव (36 वर्ष) की मौत हुई है.
Source: Banka News
Read more
about कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका
दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री रावत
दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री रावत
गिद्घौर (जमुई): गिद्घौर-झाझा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बनझुलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार से झाझा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत के स्कार्ट वाहन में टक्कर मार दी. इसमें स्कॉर्ट गाड़ी के चालक नागेंद्र सिंह, हवलदार नगीना पासवान व सिपाही राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
Source: Jamui News
Read more
about दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री रावत
बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी
बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी
कटोरिया (बांका): सुइया ओपी क्षेत्र के तेतरिया बाजार में देर शाम दो बाइक से आये पांच से छह की संख्या में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान बाजार स्थित मणि वर्णवाल की मोबाइल दुकान ओम मोबाइल सेंटर में लूटपाट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. लगभग 15 से 20 मिनट तक नक्सली दुकान के पास रुके और गोलीबारी करते रहे. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है. जानकारी के अनुसार दो बाइक पर आये नक्सलियों ने एक बाइक तेतरिया स्कूल के पास लगायी, जबकि दूसरे बाइक पर सवार नक्सली दुकान के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी.
Source: Banka News
Read more
about बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी
भलजोर के समीप नाइट गार्ड की हत्या
भलजोर के समीप नाइट गार्ड की हत्या
बौंसी (बांका): बौंसी थाना क्षेत्र के भलजोर के समीप अपराधियों ने एक नाइट गार्ड की हत्या कर दी. मृतक के पुत्र का कहना है कि उनके पिता अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी के क्रसर की रखवाली करते थे. वहीं विधायक ने कहा कि उनका क्रसर बंद है. वहां कोई काम नहीं करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Source: Banka News
Read more
about भलजोर के समीप नाइट गार्ड की हत्या



















