AngDesh Admin
जेएलएनएमसीएच में सिटी स्कैन शुरू
जेएलएनएमसीएच में सिटी स्कैन शुरू
भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों का सिटी स्कैन शुरू हो गया है. बुधवार को तीन मरीजों का ट्रायल के तौर पर सिटी स्कैन किया गया. प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ एके मुरारका ने बताया कि कि सोमवार से मरीजों को सिटी स्कैन का प्रिंट भी दिया जायेगा. अभी मरीजों की नि:शुल्क जांच की जा रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about जेएलएनएमसीएच में सिटी स्कैन शुरू
वोकेशनल कोर्स: अगले सत्र से रुक सकता है एडमिशन
वोकेशनल कोर्स: अगले सत्र से रुक सकता है एडमिशन
भागलपुर: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित रिपोर्ट पिछले साल मांगे जाने के बाद भी विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को नहीं सौंपे जाने पर एक बार फिर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about वोकेशनल कोर्स: अगले सत्र से रुक सकता है एडमिशन
आर्थिक विकास में गांवों की भागीदारी हो
आर्थिक विकास में गांवों की भागीदारी हो
भागलपुर: महादेव सिंह कॉलेज में बुधवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने वातानुकूलित सेमिनार हॉल व यूजीसी प्रायोजित दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन किया. राजनीति विज्ञान की ओर से आयोजित सेमिनार का विषय आर्थिक विकास व नये भारत में बढ़ती सामाजिक-आर्थिक असमानता है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आर्थिक विकास में गांवों की भागीदारी हो
पीजी गर्ल्स होस्टल का किया निरीक्षण
पीजी गर्ल्स होस्टल का किया निरीक्षण
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा गठित टीम पहुंची. टीम के सदस्यों ने बुधवार को विभिन्न पीजी विभागों व पीजी गल्र्स होस्टल का निरीक्षण किया. विभिन्न भवनों के मरम्मत कार्य में होनेवाले खर्च का टीम आकलन करेगी ताकि यह तय किया जा सके कि मरम्मत में कितना खर्च होगा.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पीजी गर्ल्स होस्टल का किया निरीक्षण
सात हत्यारों को उम्रकैद की सजा
सात हत्यारों को उम्रकैद की सजा
बेगूसराय (कोर्ट) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने हत्या मामले के आरोपित चकिया थाने के मल्हीपुर निवासी मो शौकत मियां, अब्दुल रज्जा उर्फ नेपाली, मो वसीम अकरम उर्फ बिट्ट, मो चांद उर्फ चंदेलवा, मो अदु उर्फ मो आजाद, मो यूनुस, मो बरकत मियां को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
Source: Begusarai News
Read more
about सात हत्यारों को उम्रकैद की सजा
टैंकर की चपेट में आ मां-बच्चे की मौत
टैंकर की चपेट में आ मां-बच्चे की मौत
गिद्घौर: गिद्घौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बनङूलिया आरके लाइन होटल के पास झाझा की ओर से आ रही अनियंत्रित दूध टैंकर वाहन के चपेट में आने से मां व बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के ही गांधी ग्राम निवासी राजकुमार रावत की पुत्री रिंकी व उसके नवजात शिशु के रूप में की गयी है.
Source: Jamui News
Read more
about टैंकर की चपेट में आ मां-बच्चे की मौत
सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा
सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा
सिकंदरा: आगामी 18 जुलाई को प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव में आयोजित होने वाले भाजपा के सिकंदरा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय की गांधी बाजार स्थित पुस्तकालय में सिकंदरा विधानसभा के कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अलीगंज के प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की.
Source: Jamui News
Read more
about सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा
लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग
लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग
जमुई: टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में टोला सेवक संघ की ओर ेसे नीतीश कुमार के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर 21 जुलाई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, टोला सेवकों का स्थायीकरण करने एवं मानदेय 15 हजार रुपया करने पर चर्चा हुई. साथ ही टोला सेवकों के लंबित मानदेय का आज तक भुगतान नहीं किये जाने पर भी चर्चा की गयी.
Source: Jamui News
Read more
about लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग
राशि कटौती को लेकर केंद्र का विरोध
राशि कटौती को लेकर केंद्र का विरोध
जमुई: केंद्र सरकार द्वारा राज्य के योजना मद में भारी कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया. इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से लेकर समाहरणालय तक जुलूस निकाला. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब, किसान व विकास विरोधी है.
Source: Jamui News
Read more
about राशि कटौती को लेकर केंद्र का विरोध
अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
बांका: बुधवार को कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ समाहरणालय के समीप धरना दिया. धरना में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली गयी और मोदी विरोधी नारे लगाये गये. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
Source: Banka News
Read more
about अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
कैसे जायें स्कूल, सड़क पर है पानी
कैसे जायें स्कूल, सड़क पर है पानी
बांका: हल्की बारिश हो या, फिर भारी बारिश हो बांका नगर पंचायत में जल जमाव होना कोई नयी बात नहीं है. इस तसवीर में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क पर जल जमाव होने से किस परेशानी से स्कूली बच्चे उस राह से गजरते हैं. जिला मुख्यालय में कई ऐसी जगह है जहां सड़क पर बरसात के समय में स्थायी रूप से जल जमाव रहता है. इसका जीता जागता उदाहरण आरएमके उच्च विद्यालय में पूर्व से प्रवेश करने वाली सड़क दूसरा बाबू टोला में जल जमाव इसका गवाह है.
Source: Banka News
Read more
about कैसे जायें स्कूल, सड़क पर है पानी
अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
बांका: बुधवार को कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ समाहरणालय के समीप धरना दिया. धरना में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली गयी और मोदी विरोधी नारे लगाये गये. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
Source: Banka News
Read more
about अपने वादों से मुकर रहा केंद्र
ग्रामीणों को बतायें बकरी पालन के तरीके
ग्रामीणों को बतायें बकरी पालन के तरीके
बांका: कृषि विज्ञान केंद्र बांका के तत्वावधान में भूमि संरक्षण विभाग के सचिवों को जीविका उन्नयन विषय पर बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें सचिवों द्वारा यह प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव के महिला-पुरुषों को बकरी पालन, गाय पालन, मुरगी पालन, अचार बनाने, पापड़ बनाने सहित अन्य स्वरोजगार की जानकारी दी जायेगी.
Source: Banka News
Read more
about ग्रामीणों को बतायें बकरी पालन के तरीके
हत्या की साजिश रच व्यवसायी को किया गया था अगवा
हत्या की साजिश रच व्यवसायी को किया गया था अगवा
साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के सादपुर-सनहा पथ में पटना के एक व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर फरार अपराधी द्वारा उपयोग में लायी गयी गाड़ी को पुलिस ने चौथम थाना क्षेत्र के र्पे गांव से बरामद कर लिया. अपराधी फरार होने में सफल रहा.
Source: Begusarai News
Read more
about हत्या की साजिश रच व्यवसायी को किया गया था अगवा
ट्रेन से मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा लिफ्टर गिरफ्तार
ट्रेन से मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा लिफ्टर गिरफ्तार
बरौनी : पूर्व-मध्य रेलवे के सिमरिया-बरौनी रेलखंड पर मंगलवार को 13226 डाउन दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान ट्रेन में दरभंगा निवासी महिला यात्री संजु देवी की पर्स और मंगलसूत्र चोरी हो गयी. मौके ही पर लोगों ने बेगूसराय विष्णुपुर निवासी शातिर लिफ्टर दीपक सिंह को खदेड़ कर पकड़ कर बरौनी जीआरपी के हवाले कर दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रेन से मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा लिफ्टर गिरफ्तार
बहला-फुसला कर ले जा रहे छात्र को आरपीएफ ने किया बरामद
बहला-फुसला कर ले जा रहे छात्र को आरपीएफ ने किया बरामद
बछवाड़ा : दलसिंगसराय से 11 वर्षीय छात्र को बहला-फुसला कर ले जा रहे दो अज्ञात व्यक्तियों को बछवाड़ा रेलवे जंकशन से आरपीएफ प्रभारी लालबाबू तिवारी ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि सरायरंजन थाने के मधुबन गांव निवासी रामकुमार झा के 11 वर्षीय पुत्र सुदर्शन कुमार धनपत प्रिया मध्य विद्यालय, दलसिंगसराय के सप्तम वर्ग में पढ़ रहा था.
Source: Begusarai News
Read more
about बहला-फुसला कर ले जा रहे छात्र को आरपीएफ ने किया बरामद
सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी
सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी
बिहार भाजपा के सह प्रभारी सीआर पाटील ने कहा
केंद्र की तरह बिहार को विकसित करने के लिए भाजपा गंठबंधन की सरकार बनाना जरूरी : पाटील
बेगूसराय(नगर) : देश विकसित हो रहा है और बिहार पिछड़ रहा है. इसका प्रमुख कारण है बिहार की सत्ता चलानेवाले जाति को आधार बना कर चुनावी नैया पार लगाना चाहते हैं. लेकिन, अब बिहार की जनता इस बात को समझ चुकी है और किसी भी कीमत में इस बार जनता ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आनेवाली है. आनेवाले समय में बिहार में भाजपा गंठबंधन की सरकार बनेगी.
Source: Begusarai News
Read more
about सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी
पिता-पुत्र की गला रेत हत्या
पिता-पुत्र की गला रेत हत्या
सुलतानगंज: सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मसदी दियारा में सोमवार देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर चंदन हत्याकांड के गवाह रहे किसान रामजी मालाकार (50) और उसके पुत्र चंदन कुमार (16) की हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों के शव को परवल खेत में फेंक दिये.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पिता-पुत्र की गला रेत हत्या
रविवार रात से शुरू हुई शहर में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार, 10 लाख लोग ङोल रहे संकट
रविवार रात से शुरू हुई शहर में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार, 10 लाख लोग ङोल रहे संकट
भागलपुर: शहर में लो वोल्टेज की समस्या का निदान मंगलवार देर रात तक भी नहीं हो सका. पहले बताया जा रहा था कि बांका रूट से शहर को बिजली मिल रही है, जिससे यह समस्या है. मगर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एनटीपीसी, कहलगांव रूट से शहर को बिजली मिल रही है. इसके बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रविवार रात से शुरू हुई शहर में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार, 10 लाख लोग ङोल रहे संकट
अलीगंज चौक पर चार घंटे सड़क जाम
अलीगंज चौक पर चार घंटे सड़क जाम
भागलपुर: शहर से बूचड़खाना हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को अलीगंज के लोगों ने बूचड़खाना हटाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बौंसी-हसडीहा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. लोगों ने अलीगंज चौक होकर जानेवाले सभी मार्गो पर बांस-बल्ली लगा कर और टायर जला कर जाम कर दिया था.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अलीगंज चौक पर चार घंटे सड़क जाम
लिव इन में संस्कृति की हो रक्षा
लिव इन में संस्कृति की हो रक्षा
भागलपुर: महादेव सिंह कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मंगलवार को संपन्न हो गया. सेमिनार का विषय लिव इन रिलेशनशिप : भारत में आधुनिक विकास व चुनौतियां था. दो दिनों में इस विषय के पक्ष में कुछ विद्वानों ने विचार व्यक्त किया, तो कई विद्वानों ने इस संबंध को सिरे से खारिज कर दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about लिव इन में संस्कृति की हो रक्षा



















