AngDesh Admin
प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
जमुई: बारिश की वजह से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर का अधिकांश हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया है . जलजमाव की वजह से अपने जरूरी कार्य से प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अपने जरूरी कार्य से प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे कई लोगों ने बताया कि पानी जम जाने के कारण कार्यालय परिसर के समीप खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है और दोपहिया वाहनों को पार्किग करना मुश्किल हो गया है.
Source: Jamui News
Read more
about प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर
शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर
जमुई: रमजानुल मुबारक नेकियों का मौसमे बहार है. इस माह में अल्लाह की रहमतों और बरकतों का नुजुल होता है तथा जहन्नम से नजात के लिए बख्शीश के दरवाजे खोल दिये जाते हैं.
Source: Jamui News
Read more
about शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर
बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत
बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत
चांदन (बांका)/ देवघर: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग पर देवघर कॉलेज के पास मंगलवार को बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प हो गयी. बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसे हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी.
Source: Banka News
Read more
about बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत
समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली
समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली
बांका: जिले भर बुधवार को बिजली आपूर्ति पूरी बंद होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारी ने दी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार 8 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिले भर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
Source: Banka News
Read more
about समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली
30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
बांका: थाना क्षेत्र के खमारी गांव के समीप यात्री शेड के सामने मंगलवार को 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार शेड के समीप शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही एसआइ लक्ष्मण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.
Source: Banka News
Read more
about 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त
लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त
बांका. साक्षर भारत मिशन जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी एक लावारिस पल्सर गाड़ी नंबर जे एच 17 जी 9261 को बांका पुलिस ने बरामद की है. जानकारी के अनुसार कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी बाइक की सूचना प्रभात खबर टोली को दी जिसकी सूचना बांका थानाध्यक्ष को दी गयी.
Source: Banka News
Read more
about लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त
दूसरे दिन भी बारिश, शहर की बिगड़ी सूरत
दूसरे दिन भी बारिश, शहर की बिगड़ी सूरत
बेगूसराय : दूसरे दिन भी झमाझम बारिश से एक तरफ जहां ऊमस भरी गरमी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई वार्डो में जलजमाव की समस्या गंभीर होने से लोग किच-किच से परेशान हैं. बारिश होने के बाद लोगों को सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. रोजा को लेकर इन दिनों बाजारों में विशेष चहल-पहल बनी रहती है, लेकिन बारिश हो जाने के बाद मार्केट पर इसका असर पड़ने लगता है.
Source: Begusarai News
Read more
about दूसरे दिन भी बारिश, शहर की बिगड़ी सूरत
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच वर्षो की हुई सजा
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच वर्षो की हुई सजा
बेगूसराय (कोर्ट) : तदर्थ न्यायाधीश दोयम भानुप्रताप सिंह ने गैर इरादतन हत्या मामलों के आरोपित बछवाड़ा थाने के नारेपुर पश्चिम निवासी रामचंद्र यादव, सुनयना देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार को दोषी पाकर पांच वर्षो की सजा सुनायी. अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी प्रभाकर कुमार ने 11 गवाहों की गवाही करायी.
Source: Begusarai News
Read more
about गैर इरादतन हत्या मामले में पांच वर्षो की हुई सजा
किसान पशुपति सिंह से मांगी डेढ़ लाख की रंगदारी
किसान पशुपति सिंह से मांगी डेढ़ लाख की रंगदारी
नीमाचांदपुरा : रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित मकरदही गांव निवासी किसान पशुपति सिंह से अपराधियों द्वारा डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में पीड़ित किसान श्री सिंह ने मंगलवार को नीमाचांदपुरा थाने में कांड संख्या 46/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है.
Source: Begusarai News
Read more
about किसान पशुपति सिंह से मांगी डेढ़ लाख की रंगदारी
पहली मेरिट लिस्ट जारी
पहली मेरिट लिस्ट जारी
बेगूसराय (नगर) : इंटर विज्ञान में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीन जुलाई को समाप्त हो जाने के पश्चात पांच जुलाई को इंटरनेट पर मेधा सूची जारी कर दी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए एसएनएनआर कॉलेज, चमथा के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि नौ जुलाई और 10 जुलाई को अन्य बोर्डो के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. 13 एवं 14 जुलाई को बिहार बोर्ड के 75 प्रतिशत से अधिक अंकवाले छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा.
Source: Begusarai News
Read more
about पहली मेरिट लिस्ट जारी
5740 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
5740 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
विधान परिषद चुनाव. कड़ी सुरक्षा में डाले गये वोट, 10 को होगा भाग्य का फैसला
बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. चुनाव समाप्त होते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली, वहीं जीत-हार को लेकर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी परिणाम को लेकर बढ़ गयी है. 10 जुलाई को समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में मतगणना होगी. दो दिनों तक कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच बेगूसराय एवं खगड़िया में अटकलों का बाजार गरम रहेगा.
Source: Begusarai News
Read more
about 5740 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
होली फैमिली की शिक्षिका से र्दुव्यवहार, जड़ा थप्पड़
होली फैमिली की शिक्षिका से र्दुव्यवहार, जड़ा थप्पड़
भागलपुर: होली फैमिली स्कूल के बस चालक अरविंद यादव की दो लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया. तेज धारदार हथियार से चालक के हाथ व पैर पर वार किया गया जिसमें चालक का हाथ कट गया. बीच-बचाव करने गयी स्कूल की शिक्षिका व महिला स्टाफ को भी थप्पड़ जड़ दिया गया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about होली फैमिली की शिक्षिका से र्दुव्यवहार, जड़ा थप्पड़
आज भी बारिश की संभावना
आज भी बारिश की संभावना
भागलपुर: मंगलवार को सुबह-सुबह धूप खिला रहा, आसमान साफ दिखा. दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने गरम वातावरण को ठंडा कर दिया, इससे लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत मिली. मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी.बुधवार को भी इसी तरह बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आज भी बारिश की संभावना
अवैध वधशाला हटाने के डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त ने कहा शहर में नहीं है बूचड़खाना
अवैध वधशाला हटाने के डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त ने कहा शहर में नहीं है बूचड़खाना
भागलपुर: जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा शहर से अवैध बूचड़खाना हटाये जाने के निर्देश पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार ने कहा कि शहर में कहीं बूचड़खाना है ही नहीं. उन्होंने कहा कि यहां खुले में मांस व मछली की बिक्री की जाती है. इस पर रोक लगायी जायेगी, पर इसके लिए फोर्स व मजिस्ट्रेट की जरूरत है. प्रशासन पहले यह सुविधा दे, तभी यह काम संभव है. डीएम द्वारा शो कॉज किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि बुधवार को वह इसका जवाब देंगे. बता दें कि अलीगंज में सप्लाइ पानी से खून मिला पानी आने के बाद रविवार को वहां काफी हंगामा हुआ था. लोगों ने सड़क जाम किया था. इस पर सोमवार को डीएम ने नगर निगम के पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी. काम नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई करने को भी एसडीओ को कहा था. इसी दौरान नगर आयुक्त को भी शो कॉज किया था.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अवैध वधशाला हटाने के डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त ने कहा शहर में नहीं है बूचड़खाना
चार कनेक्शन में लीकेज
चार कनेक्शन में लीकेज
भागलपुर: अलीगंज के वार्ड 42 व 43 में नगर निगम के सप्लाइ पाइप से गंदा पानी आने को लेकर मंगलवार को वाटर वर्क्स कर्मी लीकेज खोजने में लगे रहे. वाटर वर्क्स के कर्मचारियों को चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन में लीकेज मिला. कर्मचारियों ने उन चारों उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद कर दिया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चार कनेक्शन में लीकेज
कौशल केंद्र योजना: यूजीसी ने जारी की देश भर के कॉलेजों की सूची, योजना से बिहार के कॉलेज बाहर
कौशल केंद्र योजना: यूजीसी ने जारी की देश भर के कॉलेजों की सूची, योजना से बिहार के कॉलेज बाहर
भागलपुर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के लिए आवेदन करनेवाले बिहार के किसी भी कॉलेज को शामिल नहीं किया गया. मंगलवार को यूजीसी ने चयनित संस्थानों और चयनित नहीं किये जानेवाले संस्थानों की सूची जारी की. दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के लिए चयन हो जाता, तो बिहार में रह कर छात्र बेसिक एजुकेशन के साथ-साथ कौशल आधारित कोर्स भी कर पाते. इसका सबसे बड़ा फायदा छात्रों को रोजगार पाने में मिलता. चयनित होनेवाले देश के 48 संस्थानों को विभिन्न कोर्स के लिए ग्रांट उपलब्ध कराया जायेगा. 17 संस्थानों को सेल्फ फाइनांस कोर्स के लिए चयनित किया गया है, इनमें बिहार से एक भी नहीं है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कौशल केंद्र योजना: यूजीसी ने जारी की देश भर के कॉलेजों की सूची, योजना से बिहार के कॉलेज बाहर
सरेशाम शराब व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
सरेशाम शराब व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
अलीगंज (जमुई): नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में सोमवार की शाम अपराधियों ने शराब व्यवसायी अरुण कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है.
Source: Jamui News
Read more
about सरेशाम शराब व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
दो बच्चों के साथ महिला जिंदा जली, कोहराम
दो बच्चों के साथ महिला जिंदा जली, कोहराम
बरहट (जमुई): मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना पंचायत के गढ़वा कटौना गांव में दो पुत्र सहित मां की मौत आग में झुलस कर हो गयी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने जला कर तीनों को मार डाला. मृतका के पिता के बयान पर पति अभिनंदन सिंह उर्फ बाबुल सिंह, ससुर अनिल सिंह, सास रूबी देवी, देवर अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी आरोपी फरार हैं.
Source: Jamui News
Read more
about दो बच्चों के साथ महिला जिंदा जली, कोहराम
नक्सल गतिविधियों पर रखें कड़ी नजर: डीआइजी
नक्सल गतिविधियों पर रखें कड़ी नजर: डीआइजी
सिकंदरा: मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी शिवेश्वर शुक्ला ने सोमवार को सिकंदरा थाना पहुंच कर अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीआइजी श्री शुक्ला ने एसपी जयंतकांत, एएसपी अभियान डीएन पांडेय, एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह को अपराध पर लगाम लगाने, नक्सल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने समेत कई आवश्यक निर्देश दिया.
Source: Jamui News
Read more
about नक्सल गतिविधियों पर रखें कड़ी नजर: डीआइजी
विधान परिषद चुनाव: 32 बूथों पर मतदाता आज डालेंगे वोट
विधान परिषद चुनाव: 32 बूथों पर मतदाता आज डालेंगे वोट
जमुइ/ मुंगेर: मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा स्थानीय प्राधिकार के मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. चुनाव में पंचायत व नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ ही इस क्षेत्र के सांसद, विधायक व विधान पार्षद मतदान करेंगे. कुल 6392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चार जिलों में विभक्त इस निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता 2428 जमुई जिले में एवं सबसे कम 897 शेखपुरा जिले में हैं. मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. मुंगेर जिले में दस मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां अंचलाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी पीठासीन पदाधिकारी बने हैं.
Source: Jamui News
Read more
about विधान परिषद चुनाव: 32 बूथों पर मतदाता आज डालेंगे वोट
बारिश से जलजमाव, बजबजाया शहर
बारिश से जलजमाव, बजबजाया शहर
जमुई: बारिश ने शहर की सड़कों को पूरी तरह नरक बना दिया है. जिसके कारण आम जनों को सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है. कई सड़कें कीचड़ मय हो गयी है. शहर की सड़कों पर राहगीरों का चलना तो दूर की बात दो पहिये व चार पहिये वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है. सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की सूरत ही बिगाड़ दी है.
Source: Jamui News
Read more
about बारिश से जलजमाव, बजबजाया शहर



















