AngDesh Admin
विधान परिषद चुनाव: डीएम-एसपी ने मतदानकर्मियों से कहा शांतिपूर्ण चुनाव हमारा संकल्प
विधान परिषद चुनाव: डीएम-एसपी ने मतदानकर्मियों से कहा शांतिपूर्ण चुनाव हमारा संकल्प
बांका: बिहार विधान परिषद के 21-बांका सह भागलपुर स्थानीय प्राधिकार के निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग किया गया. नगर निकाय चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी साकेत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराना हमलोगों का संकल्प है.
Source: Banka News
Read more
about विधान परिषद चुनाव: डीएम-एसपी ने मतदानकर्मियों से कहा शांतिपूर्ण चुनाव हमारा संकल्प
हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
बांका: अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव में घटित घटना में तीन अभियुक्त को दोषी पाकर न्यायाधीश संजय कुमार सिंह एडीजे फस्ट ने उम्र कैद एवं दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार के मैनमा गांव के राधे दास, भगवान दास एवं महेश दास ने भरथरी नाच के दौरान गांव के ही अनिरुद्ध दास को नाच दिखाने के बहाने बुला कर एक बोरे में बंद कर दिया उसके बाद मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी.
Source: Banka News
Read more
about हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
एक से तीन घंटे मिल रही बिजली
एक से तीन घंटे मिल रही बिजली
बांका: जिले में 24 घंटे में मात्र एक से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है. बिजली नहीं रहने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस गरमी के मौसम में बिजली की यह स्थिति बच्चे से लेकर बूढ़े, महिला से लेकर पुरुष सभी के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है. लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने की वजह से सबसे अधिक पानी की समस्या होती है. लोगों का कहना है कि एक तो नगर पंचायत के द्वारा पूरे शहर में पानी का पाइप लाइन दिया गया है. फिर भी मोटर लगा कर किसी प्रकार से पानी का इंतजाम होता है लेकिन जब बिजली नहीं रहती है तो शुद्ध पानी पीने के लिए लोग तरस जाते हैं.
Source: Banka News
Read more
about एक से तीन घंटे मिल रही बिजली
एमडीएम में बदलाव के लिए शिक्षकों को मिले कई टिप्स
एमडीएम में बदलाव के लिए शिक्षकों को मिले कई टिप्स
बौंसी. बीआरसी भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज मध्याह्न् भोजन योजना समिति द्वारा बरसात के दिनों में भोजन में कुछ बदलाव के लिए निर्देश दिया गया है. इसी को लेकर सभी शिक्षकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ हरी सब्जियां जैसे बैगन, भिंडी, पत्ता गोभी एवं साग इत्यादि के प्रयोग नहीं करने की बात बतायी गयी.
Source: Banka News
Read more
about एमडीएम में बदलाव के लिए शिक्षकों को मिले कई टिप्स
आठ से जिले के 16 पंचायतों में कूपन का वितरण
आठ से जिले के 16 पंचायतों में कूपन का वितरण
बांका: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आठ से 14 जुलाई 2015 तक राशन-केरोसिन के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा निर्गत कूपन का वितरण किया जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार कूपन का वितरण पुराना राशन कार्ड, लाल, पीला एवं हरा कार्ड को देख कर लाभुकों को इसका लाभ दिया जायेगा. संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में लाभुक पहुंच कर इसका लाभ उठा सकेंगे.
Source: Banka News
Read more
about आठ से जिले के 16 पंचायतों में कूपन का वितरण
अलीगंज में खून-पानी आने के मामले पर डीएम ने लिया संज्ञान, नगर आयुक्त से शोकॉज
अलीगंज में खून-पानी आने के मामले पर डीएम ने लिया संज्ञान, नगर आयुक्त से शोकॉज
भागलपुर: अलीगंज मोहल्ले में खून-पानी आने को लेकर डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने नगर आयुक्त अवनीश कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम डॉ यादव ने कहा कि अलीगंज मोहल्ले से सूचना प्राप्त हो रही है कि पानी में खून मिला हुआ है, जिस कारण इसका रंग लाल हो गया है. कई दृष्टिकोण से यह अत्यंत संवेदनशील विषय है. उन्होंने कहा कि भागलपुर जिला सामाजिक रूप से भी अत्यंत संवेदनशील रहा है. इसके बावजूद इस तरह की घटना होना नगर निगम की अत्यंत लापरवाही को दर्शाता है. डीएम ने पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर नगर आयुक्त को अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अलीगंज में खून-पानी आने के मामले पर डीएम ने लिया संज्ञान, नगर आयुक्त से शोकॉज
मतदान कर्मियों को मिला कैमरा, करेंगे फोटोग्राफी
मतदान कर्मियों को मिला कैमरा, करेंगे फोटोग्राफी
भागलपुर: चुनाव को लेकर सोमवार को सभी मतदान कर्मियों व माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्ति पत्र दिया गया. डीआरडीए सभागार में नियुक्ति पत्र देने के दौरान प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में मतदान कराने की अपील की. इसको लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. सभी मतदान कर्मियों को डिजिटल कैमरा उपलब्ध कराते हुए मतदाताओं की फोटोग्राफी भी कराने का निर्देश दिया गया है. मतदान के दिन संपूर्ण मतदान क्षेत्र में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मतदान कर्मियों को मिला कैमरा, करेंगे फोटोग्राफी
दिल्ली में पूछताछ शुरू फंस सकते हैं चार कर्मी
दिल्ली में पूछताछ शुरू फंस सकते हैं चार कर्मी
भागलपुर/दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की एलएलबी डिग्री की जांच मामले में दिल्ली के हौज खास थाने में सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मी उपस्थित हुए. सभी कर्मियों से थाने में पूछताछ की गयी. मंगलवार को भी पूछताछ की जायेगी. थाने के एसएचओ सत्येंद्र सांगवान ने बताया कि टीएमबीयू के कर्मी से मांगे गये कुछ कागजात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. सूत्र बताते हैं कि चार कर्मियों के फंसने की प्रबल संभावना है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about दिल्ली में पूछताछ शुरू फंस सकते हैं चार कर्मी
कन्या प्रावि की शिक्षिका का स्वेच्छा से इस्तीफा
कन्या प्रावि की शिक्षिका का स्वेच्छा से इस्तीफा
भागलपुर: नियोजित शिक्षक का स्वेच्छा से इस्तीफा शुरू हो गया है. रंगराचौक प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर की पंचायत शिक्षिका मधु कुमारी दास ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया. इसकी रिपोर्ट सोमवार को शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के डीपीओ ने राज्य परियोजना निदेशक को भेज दी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कन्या प्रावि की शिक्षिका का स्वेच्छा से इस्तीफा
जमुई प्रतिष्ठान से पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद
जमुई प्रतिष्ठान से पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद
भागलपुर: राज्य पथ परिवहन निगम ने जमुई प्रतिष्ठान से लगातार बस से मिलनेवाले आय में कमी को देखते हुए प्रतिष्ठान की चलने वाली दोनों बसों को भागलपुर प्रतिष्ठान लाने का निर्णय लिया है. प्रतिष्ठान के 19 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों को भी भागलपुर बुला लिया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about जमुई प्रतिष्ठान से पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद
विप चुनाव : प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए
विप चुनाव : प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए
सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगी वोटिंग
बेगूसराय व खगड़िया के 6040 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सोमवार को डिस्पैच सेंटर कारगिल विजय भवन से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच जिले के सभी प्रखंडों के लिए मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मी झमाझम बारिश के बीच रवाना हुए.
Source: Begusarai News
Read more
about विप चुनाव : प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए
वाहनों की टक्कर में एक की मौत
वाहनों की टक्कर में एक की मौत
घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार
गढ़हारा : सहायक थाना गढ़हारा क्षेत्र के राजवाड़ा स्थित धर्मकांटा के पास सोमवार की सुबह दो टेंपो की सीधी टक्कर में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
Source: Begusarai News
Read more
about वाहनों की टक्कर में एक की मौत
ट्रेन से कटने से छात्र की गयी जान
ट्रेन से कटने से छात्र की गयी जान
मंसूरचक : प्रखंड के गणपतौल निवासी उपमुखिया बिंदेश्वरी महतो के 25 वर्षीय पुत्र बीएड छात्र सुबोध कुमार की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त छात्र दलसिंहसराय में अध्ययन करता था. रविवार को सुबोध अपने घर हवासपुर से दलसिंहसराय के लिए रवाना हुआ था.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रेन से कटने से छात्र की गयी जान
दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता सहित अन्य रिहा
दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता सहित अन्य रिहा
बेगूसराय (कोर्ट) :तदर्थ न्यायाधीश दोयम भानु प्रताप सिंह ने दोहरे हत्याकांड में आरोपित शाम्हो थाने के अकबरपुर पुरारी डीह निवासी भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, रामनंदन सिंह, कोमल सिंह, शालीग्राम सिंह, अनिल सिंह, रंजीत सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, रौशन सिंह, रवींद्र सिंह, रणधीर सिंह, संजीव सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया.
Source: Begusarai News
Read more
about दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता सहित अन्य रिहा
छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा
छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा
बेगूसराय(नगर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एसबीएसएस कॉलेज में यूजीसी के द्वारा नवनिर्मित भवन में पानी टपकने एवं जहां-तहां दरार पड़ने , नामांकन में पारदर्शिता एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रभारी प्राचार्य का घेराव किया. विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज की समस्या को लेकर जम कर नारेबाजी की.
Source: Begusarai News
Read more
about छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा
जमुई स्टेशन: यात्री सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति पेड़ के नीचे खड़े रहते हैं यात्री
जमुई स्टेशन: यात्री सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति पेड़ के नीचे खड़े रहते हैं यात्री
जमुई: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के दानापुर मंडल अंतर्गत प्रत्येक माह लाखों का राजस्व देने वाला जमुई स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है.
Source: Jamui News
Read more
about जमुई स्टेशन: यात्री सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति पेड़ के नीचे खड़े रहते हैं यात्री
क्विज में शुभम व किशोर को मिला प्रथम पुरस्कार
क्विज में शुभम व किशोर को मिला प्रथम पुरस्कार
जमुई: सुधांशु युवा क्लब जमुई की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी के प्रांगण में ओपन क्विज का आयोजन किया गया. जिसमें महिसौड़ी निवासी शुभम और किशोर की जोड़ी को प्रथम, गुगुलडीह निवासी सन्नी और प्रकाश की जोड़ी को द्वितीय तथा नया टोला बिहारी निवासी नीतीश और शानु तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.
Source: Jamui News
Read more
about क्विज में शुभम व किशोर को मिला प्रथम पुरस्कार
जदयू कार्यकर्ताओं ने दी घरों पर दस्तक
जदयू कार्यकर्ताओं ने दी घरों पर दस्तक
लक्ष्मीपुर: बिहार के विकास के लिये नीतीश कुमार मुख्य मंत्री के रूप में एक मात्र विकल्प है. उन्होंने पिछले दस वर्षो में बिहार का नाम देश के मानचित्र पर लाने का काम किया है.
Source: Jamui News
Read more
about जदयू कार्यकर्ताओं ने दी घरों पर दस्तक
केसरवानी समाज का हो रहा शोषण
केसरवानी समाज का हो रहा शोषण
जमुई: केसरवानी वैश्य सभा महाराजगंज के सदस्यों की महाराजगंज स्थित केसरवानी आश्रम के प्रांगण में नंदकिशोर केसरी की अध्यक्षता में हुई. सर्वप्रथम महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर उपस्थित सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुनील केसरी ने कहा कि केसरवानी समाज सदियों से राजनीतिक दोहन और शोषण का शिकार रहा है.
Source: Jamui News
Read more
about केसरवानी समाज का हो रहा शोषण
महात्मा गांधी+2 विद्यालय का लिया जायेगा लेखा-जोखा
महात्मा गांधी+2 विद्यालय का लिया जायेगा लेखा-जोखा
झाझा: महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय अपना अलग महत्व रखता था. इसकी अस्मिता को बनाने के लिए हमलोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. वर्ष 2013 से ही विद्यालय का लेखा-जोखा का जायजा लिया जायेगा. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने महात्मा गांधी विद्यालय में प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच के दौरान कहीं.
Source: Jamui News
Read more
about महात्मा गांधी+2 विद्यालय का लिया जायेगा लेखा-जोखा
बालू घाट के रास्ते को लेकर गोलीबारी
बालू घाट के रास्ते को लेकर गोलीबारी
अमरपुर (बांका): ज्येष्ठगोर बालू घाट से निकलनेवाले रास्ते पर वाहन परिचालन को लेकर दो पक्षों में रविवार देर शाम विवाद हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया. इस दौरान दस राउंड गोली चलने की सूचना है. गोलीबारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोलीबारी से इंकार किया है.
Source: Banka News
Read more
about बालू घाट के रास्ते को लेकर गोलीबारी



















