AngDesh Admin
कांवरिया पथ पर धीमी गति से हो रहा काम, अब भी कई पथ हैं जजर्र
कांवरिया पथ पर धीमी गति से हो रहा काम, अब भी कई पथ हैं जजर्र
बांका: विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेले में पहुंचने वाले कांवरियों को इस बार बड़े-बड़े कंकर-पत्थर पर चलने की मजबूरी हो सकती है, अगर जिला प्रशासन ने समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करायी तो. श्रवणी मेले का आरंभ होने में अब बस दो से तीन हफ्ते का वक्त रह गया है लेकिन अब भी अधिकांश भाग मरम्मत के लिए बचा हुआ है.
Source: Banka News
Read more
about कांवरिया पथ पर धीमी गति से हो रहा काम, अब भी कई पथ हैं जजर्र
दिन-प्रतिदिन जजर्र हो रहा स्टेट हाइवे
दिन-प्रतिदिन जजर्र हो रहा स्टेट हाइवे
बौंसी: पिछले दो दिनों से बौंसी-हंसडीहा मार्ग पर महाजाम से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. मालूम हो कि बौंसी-हंसडीहा स्टेट हाइवे विभागीय लापरवाही की वजह से दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है.
Source: Banka News
Read more
about दिन-प्रतिदिन जजर्र हो रहा स्टेट हाइवे
टला हादसा, विद्युत प्रवाहित पोल गिरा
टला हादसा, विद्युत प्रवाहित पोल गिरा
बांका. कटोरिया बाजार के कंचनगली स्थित एक 11 हजार बिजली पोल गिर जाने से कुछ क्षणों के लिये अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा हादसा होते-होते टला.
Source: Banka News
Read more
about टला हादसा, विद्युत प्रवाहित पोल गिरा
बिहार में हुई जंगल राज टू की शुरुआत : अश्विनी चौबे
बिहार में हुई जंगल राज टू की शुरुआत : अश्विनी चौबे
बांका: मैं तमाम बिहार का दौरा कर चुका हूं. विप चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं. उक्त बातें रविवार को विधान परिषद चुनाव कैंपन के सिलसिले में बांका के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने कही. उन्होंने कहा कि छोटे भाई और बड़े भाई के गंठबंधन में ज्यादातर उम्मीदवार अपराधी छवि के हैं जो चुनाव में धन बल का प्रयोग कर रहे हैं.
Source: Banka News
Read more
about बिहार में हुई जंगल राज टू की शुरुआत : अश्विनी चौबे
दो हजार छात्रों का टीआर टीएमबीयू से गायब
दो हजार छात्रों का टीआर टीएमबीयू से गायब
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में वर्ष 1990 व 2000 के दशक की बिगड़ी व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गयी है. तकरीबन 2000 छात्रों का टीआर (टेबलेटिंग रजिस्टर) गायब हो गया है. परीक्षा विभाग के कर्मचारी पिछले 10 दिनों से चार टीआर ढूंढ़ रहे हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about दो हजार छात्रों का टीआर टीएमबीयू से गायब
कई ट्रांसफॉर्मरों का उड़ा फ्यूज, अंधेरे में शहर
कई ट्रांसफॉर्मरों का उड़ा फ्यूज, अंधेरे में शहर
भागलपुर: रविवार देर शाम को हुई तेज बारिश में सौ से ज्यादा ट्रांसफॉर्मरों का एलटी और एचटी फ्यूज उड़ गया, जिससे शहर अंधेरे डूबा गया. यह स्थिति देर रात तक बनी रही. फ्यूज बनाने के लिए फ्रेंचाइजी कंपनी के लाइन मैन कम पड़ गये. अंधेरे में डूबे मुहल्ले से इंजीनियरों को लगातार फोन आता रहा, लेकिन उनकी ओर से कोई रिस्पांस नहीं लिया गया. एक ही लाइन मैन की गैंग बारी-बारी से फ्यूज बनाया इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी. इस बीच बिजली रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार अन्य जगहों की अपेक्षा भीखनपुर, घंटा घर, खलीफाबाग, नयाबाजार, बरारी, चंपानगर और नाथनगर फीडर के सप्लाई ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज बाद में बना और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है. इस दौरान सबौर ग्रिड को 70 मेगावाट बिजली मिल रही थी, लेकिन खपत 55 मेगावाट तक ही हो सकी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about कई ट्रांसफॉर्मरों का उड़ा फ्यूज, अंधेरे में शहर
रेडियोलॉजी पीजी की पढ़ाई मुश्किल
रेडियोलॉजी पीजी की पढ़ाई मुश्किल
भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर व एमआरआइ मशीन की वजह से पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है. जबकि किसी भी बीमारी के इलाज के लिए सबसे अधिक रेडियोलॉजी जांच की आवश्यकता होती है. आधुनिक तरीके से इलाज के लिए हर मर्ज में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व सिटी स्कैन महत्वपूर्ण है. हर बार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम कॉलेज व अस्पताल निरीक्षण करने आती है, तो सबसे पहले इमरजेंसी स्थित रेडियोलॉजी विभाग का ही निरीक्षण करती है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रेडियोलॉजी पीजी की पढ़ाई मुश्किल
भोलानाथ पुल देख भड़के चौबे, इंजीनियर को पिलायी डांट
भोलानाथ पुल देख भड़के चौबे, इंजीनियर को पिलायी डांट
भागलपुर: भोला नाथ पुल का निरीक्षण रविवार को बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने किया. उन्होंने पुल की स्थिति देख नाराजगी व्यक्त की और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को डांट पिलाते हुए कहा कि यहां की स्थिति को देखें. उन्होंने कहा कि पुल के नीचे की जमीन पर जैसे-तैसे मिट्टी भर कर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया गया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भोलानाथ पुल देख भड़के चौबे, इंजीनियर को पिलायी डांट
बैंक लूटकांड का एक आरोपी पकड़ाया
बैंक लूटकांड का एक आरोपी पकड़ाया
भागलपुर: आदमपुर थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक डकैती में लूटे गये 49 लाख रुपये मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. बैंक डकैती का आरोपित उर्दू बाजार के बिकी राजपाल को पुलिस की विशेष टीम ने कटोरिया के एक मिशन से रविवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने लूट के 21,500 रुपये, एक कट्टा, दो मोबाइल, एक घड़ी व एक पर्स बरामद किया है. पूछताछ में बिकी ने बैंक डकैती से जुड़े अहम सुराग पुलिस को दिया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बैंक लूटकांड का एक आरोपी पकड़ाया
शांतिपूर्ण मतदान को प्रशासन तैयार : डीएम
शांतिपूर्ण मतदान को प्रशासन तैयार : डीएम
बेगूसराय(नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है. मतदान होने में अब महज कुछ घंटे ही शेष हैं. ऐसे में प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा भी अपने-अपने कार्यो को अंतिम रू प दिया जा रहा है.
Source: Begusarai News
Read more
about शांतिपूर्ण मतदान को प्रशासन तैयार : डीएम
छत का छज्जा गिरने से महिला की मौत, भाई जख्मी
छत का छज्जा गिरने से महिला की मौत, भाई जख्मी
बलिया : डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी सहलपुर के मकान का छज्ज गिरने से हरिनंदन साह की पुत्री 25 वर्षीया पूनम देवी की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में सांप घुसने के हल्ला होने पर घर के लोग निर्माणाधीन घर के छज्जे पर चढ़ कर देखने लगे.
Source: Begusarai News
Read more
about छत का छज्जा गिरने से महिला की मौत, भाई जख्मी
खुदाई में आदमी के बदले कुत्ते का शव निकला
खुदाई में आदमी के बदले कुत्ते का शव निकला
मंसूरचक : मिट्टी के नीचे शव गाड़ने की अफवाह से मंसूरचक थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, सअनि महराणा प्रताप सिंह सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी सुबह छह से नौ बजे तक परेशान रहे.
Source: Begusarai News
Read more
about खुदाई में आदमी के बदले कुत्ते का शव निकला
यूपीएससी में आलोक व सरोज ने मारी बाजी
यूपीएससी में आलोक व सरोज ने मारी बाजी
बेगूसराय (नगर) : लक्ष्य पाने की चाहत के आगे मुश्किल कुछ भी नहीं है. इसी हौसले और इरादे के साथ सरोज ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर बेगूसराय का सिर ऊंचा किया है.
Source: Begusarai News
Read more
about यूपीएससी में आलोक व सरोज ने मारी बाजी
अंतिम दिन खूब चले शब्दों के बाण
अंतिम दिन खूब चले शब्दों के बाण
एनडीए व महागंठबंधन के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
बेगूसराय(नगर) : अपने छह वर्ष के कार्यकाल में पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए उनके हक-हकूक के लिए सड़क से सदन तक जोरदार आवाज बुलंद की. मुङो विश्वास है कि पंचायत एवं प्रतिनिधियों के विकास के लिए समर्पित मेरे कार्यकाल की मजदूरी बेगूसराय एवं खगड़िया के पंचायत प्रतिनिधि अवश्य देंगे.
Source: Begusarai News
Read more
about अंतिम दिन खूब चले शब्दों के बाण
ट्रेन की चपेट में आ अधेड़ की मौत, चार घंटे रेल चक्का जाम
ट्रेन की चपेट में आ अधेड़ की मौत, चार घंटे रेल चक्का जाम
कजराकजरा-किऊल-जमालपुर रेलखंड के पवय ब्रह्मस्थान हॉल्ट पर शनिवार की सुबह 53615 अप जमालपुर-गया पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पवय गांव निवासी स्व विद्याधर पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र रवींद्र पांडेय का पैर फिसल गया तथा वह ट्रेन के नीचे चले गये. उसी वक्त ट्रेन के खुल जाने की वजह से ट्रेन से कट कर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पवय गांव पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीण पवय हाल्ट पहुंच गये तथा घटना के बाद वहां से गुजरनेवाली 53422 डाउन किऊल-जमालपुर ट्रेन को रोक कर ट्रैक को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे तक किऊल-जमालपुर रेल मार्ग को जाम किये रखा.
Source: Jamui News
Read more
about ट्रेन की चपेट में आ अधेड़ की मौत, चार घंटे रेल चक्का जाम
विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार
विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार
गिद्घौर: थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले महादलित टोले में शनिवार को विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त टोला निवासी डमरू मांझी (35 वर्षीय)उसकी पत्नी सुमा देवी(25 वर्षीय) व पुत्री खुशबू कुमारी (सात वर्षीय) ने शनिवार सुबह नास्ता में रात में बचा दाल चावल को खा लिया. खाने के कुछ देर बाद से ही तीनों की तबीयत खराब होने लगी.
Source: Jamui News
Read more
about विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार
बाइक शोरूम के मालिक पर फायरिंग छह लाख लूटे
बाइक शोरूम के मालिक पर फायरिंग छह लाख लूटे
जगदीशपुर: भागलपुर-जगदीशपुर रोड में बेखौफ अपराधियों ने बाइक रॉयल इनफील्ड शोरूम के मालिक विश्वनाथ पांडे को गोली मार उनसे छह लाख रुपये लूट लिये. इस घटना में श्री पांडे बाल-बाल बचे. श्री पांडे शोरूम से फुलवरिया स्थित अपने घर जाने के लिए कार से निकले थे. अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर रुकवाया और विश्वनाथ पांडे को कार से खींच कर निकाला और गोली चला दी.
Source: Banka News
Read more
about बाइक शोरूम के मालिक पर फायरिंग छह लाख लूटे
सड़क पर बह रहा नाले का पानी
सड़क पर बह रहा नाले का पानी
बांका: नगर पंचायत लोगों की समस्या के निदान के लिए है. लेकिन यहां तो नगर पंचायत ही समस्या खड़ी कर रही है. नगर पंचायत के पास अपना इंजीनियर रहते हुए भी जैसे-तैसे सड़क निर्माण करता है, जिसके बाद समस्या खड़ी होती है. सड़क का निर्माण होता है उसमें नाला भी बनाया जाता है. लेकिन नाले का पानी कहां निकलेगा इसका ख्याल किसी के पास नहीं है.
Source: Banka News
Read more
about सड़क पर बह रहा नाले का पानी
जंगलों की अवैध कटाई जारी
जंगलों की अवैध कटाई जारी
बांका: यह जिला वन क्षेत्र घोषित है. यहां के एक तिहाई भाग में वन फैला है. इतने बड़े वनभाग होने की वजह से यहां पर लकड़ी के अवैध कारोबार करने वालों की चांदी है.
Source: Banka News
Read more
about जंगलों की अवैध कटाई जारी
उदासीनता. नपं के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कीचड़मय हुआ कटोरिया स्टैंड
उदासीनता. नपं के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कीचड़मय हुआ कटोरिया स्टैंड
बांका: मौसम की पहली बारिश में कटोरिया स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. अभी तो पूरा सावन और भादो बचा हुआ है. अभी ही पूरे स्टैंड परिसर में कीचड़ पसर गया है. भारी वाहनों के प्रवेश के बाद से यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है. लोगों को बस तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
Source: Banka News
Read more
about उदासीनता. नपं के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कीचड़मय हुआ कटोरिया स्टैंड
इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क जांच शिविर
इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क जांच शिविर
बांका: शहर स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को शहर के अनुभवी चिकित्सक द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
Source: Banka News
Read more
about इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क जांच शिविर



















