AngDesh Admin
98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
प्रखंड के बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के छात्र शिवम कुमार, प्रिंस कुमार तथा पीयूष कुमार बजाज ने सीबीएससी 2014-15 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का मान बढ़ाया है.
इस बार की परीक्षा में 55.17 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 90-98 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. 41.37 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त किया है. वहीं उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इसी तरह से मेहनत करते रहे, तो वे अपने मंजिल को अवश्य प्राप्त कर लेंगे.
Source: Begusarai News
Read more
about 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर सीने में मारा तीर
स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर सीने में मारा तीर
स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ छाड़ करने का प्रयास किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उस मनचले ने छात्रा के सीने में तीर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. बौंसी-बंधवाकुरावा ओपी क्षेत्र के धोरवरना गांव की एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के परिजन पड़ोसी के घर गये थे.
छात्रा को अकेला देख कर गांव के ही एक शादी शुदा 45 वर्षीय बेटका मुर्मू ने छेड़खानी का प्रयास किया. छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो बेटका मुर्मू ने छात्रा के सीना में तीर मार कर जख्मी कर दिया. छात्रा को घायल देख कर उक्त व्यक्ति भाग निकला. छात्रा चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और घटना की जानकारी आस-पास के लोगों की दी.
Source: Banka News
Read more
about स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर सीने में मारा तीर
लू लगने से युवक की मौत
लू लगने से युवक की मौत
प्रखंड के बभनगामा गांव में भीषण गरमी के दौरान लू लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक के असमय मौत पर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों के मुताबिक जयकृ ष्ण पूर्वे शुक्रवार को किसी काम को लेकर दोपहर साइकिल लेकर बाहर निकला था.
इस दौरान बभनगामा उच्च विद्यालय के समीप उसे चक्कर आ गया. कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पानी पिला कर संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी बेहोशी नहीं टूटी. जब तक उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की मौत पर पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल ने मृत युवक के परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया, साथ ही उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया.
Source: Banka News
Read more
about लू लगने से युवक की मौत
अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के रैनिया गांव से यूपी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. रैनिया गांव निवासी पवन कुमार सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व खेसर थाना क्षेत्र के राता गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद पवन पत्नी को घर पर रख यूपी बुलंद शहर अपने बहन के घर चला गया.
यूपी जाने के बाद पंकज ने अपनी पत्नी से संपर्क करना छोड़ दिया. इसके बाद नव विवाहिता इंतजार करते-करते अपने मायके चली गयी. इधर पंकज ने यूपी बुलंद नगर स्थित अपने बहन के घर रहने के दौरान बगल की नीतू नाम की एक युवती के साथ अपना चक्कर चलाने लगा. इस दौरान पंकज ने नीतू को 2013 में शादी की नियत से लेकर भाग गया.
Source: Banka News
Read more
about अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव
होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का 15वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. पूर्व घोषित धरना कार्यक्रम के अनुसार जवानों ने अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए. नीतीश सरकार व प्रधान सचिव के विरोध में जम कर नारे बाजी की. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने सरकार के वादाखिलाफी के कारण गृह रक्षक परेशान हैं. 30 मई को स्थानीय विधायक व मंत्री का घेराव किया जायेगा. केंद्रीय कमेटी के द्वारा हर सभी मांगों को सरकार तक पहंुचाने का काम किया जायेगा.
सचिव विभाष कुमार झा ने कहा कि वर्तमान में सूबे की नीतीश सरकार अपनी कुरसी बचाने के चक्कर में है वहीं सचिव अमीर सुबहानी राजनैतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. जनता व कर्मी की कोई परवाह नहीं है. होमगार्ड के हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था का स्तर नीचे चला गया है. जवान अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है.
Source: Banka News
Read more
about होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव
लापता भोला राणा का अब तक नहीं मिला सुराग
लापता भोला राणा का अब तक नहीं मिला सुराग
सोनो: दहियारी पंचायत क डोमाथान निवासी 45 वर्षीय भोला राणा का लापता होने का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला पाया है. पत्नी देवंती देवी, पुत्र मिथुन राणा,भाई महेंद्र राणा, पिता पूरन राणा के अलावा उसकी पुत्री व अन्य परिजन बेहद चिंतित है. प्रत्येक सुबह भोला की सकुशल बरामदगी की खबर की आशा लगाये परिजन को अब तक मायूसी ही नसीब हुई है.
Source: Jamui News
Read more
about लापता भोला राणा का अब तक नहीं मिला सुराग
सारडॉनिक्स स्कूल ने की भूकंप पीड़ितों की मदद
सारडॉनिक्स स्कूल ने की भूकंप पीड़ितों की मदद
झाझा: स्थानीय सरडॉनिक्स विद्यालय के निदेशक इएम अख्तर ने बिहार व नेपाल भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये की राशि दी. उन्होंने बुधवार को प्लस टू महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जमुई डीएम शशिकांत तिवारी को उक्त राशि का ड्राफ्ट दिया. इस कार्य के लिए डीएम श्री तिवारी ने उनकी सराहना की.
Source: Jamui News
Read more
about सारडॉनिक्स स्कूल ने की भूकंप पीड़ितों की मदद
उद्भेदन. अपहरण व दर्जनों कांडों का आरोपी गिरफ्तार गनौरी की हुई गिरफ्तारी
उद्भेदन. अपहरण व दर्जनों कांडों का आरोपी गिरफ्तार गनौरी की हुई गिरफ्तारी
जमुई: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा निवासी गनौरी यादव उर्फ जिगर को एक डिस्कवर बाइक, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व नौ सिम के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी जयंतकांत ने दी. उन्होंने बताया कि इस पर लक्ष्मीपुर, गिद्धौर, झाझा, जमुई, चानन व लखीसराय में दर्जनों मामले दर्ज है.
Source: Jamui News
Read more
about उद्भेदन. अपहरण व दर्जनों कांडों का आरोपी गिरफ्तार गनौरी की हुई गिरफ्तारी
घर में आग लगने से एक लाख का नुकसान
घर में आग लगने से एक लाख का नुकसान
सोनो. थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत भीठरा गांव में बीती रात्रि भागो यादव नामक व्यक्ति के घर में लगी आग से एक लाख रुपये से भी अधिक मूल्य की संपत्ति जल गयी. बुधवार की रात्रि आठ बजे लोगों ने भागो यादव के खपरैल मकान से आग की लपटें उठते देख शोर करने लगे. इसके गृह स्वामी सहित तमाम परिवार के सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकले.
Source: Jamui News
Read more
about घर में आग लगने से एक लाख का नुकसान
गरमी बढ़ने से पेयजल संकट
गरमी बढ़ने से पेयजल संकट
जमुई: जैसे-जैसे ज्येष्ठ की गरमी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. वैसे-वैसे लोगों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न होनी शुरू हो गयी है. इस भीषण गरमी में जिले के बरहट, खैरा, सिकंदरा, सोनो, झाझा आदि प्रखंडों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरमी में घर की महिलाएं और बच्चे सुबह में अपना सारा कामकाज छोड़ कर घर से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर सुखी नदी में गड्ढा खोद कर पानी लाने को विवश है.
Source: Jamui News
Read more
about गरमी बढ़ने से पेयजल संकट
जिले में 32 फीट तक गिरा जलस्तर
जिले में 32 फीट तक गिरा जलस्तर
बांका: जेठ की दोपहरी में लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है. वहीं आम लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोग स्वास्थ्य प्रमंडल बांका के क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड वार नलकूपों के जलस्तर को मानें तो जिले के 11 प्रखंडों में से सबसे अधिक धोरैया प्रखंड में 32 फीट जलस्तर नीचे चला गया है.
Source: Banka News
Read more
about जिले में 32 फीट तक गिरा जलस्तर
जिला मुख्यालय से सटे गांवों का नहीं हुआ है विकास
जिला मुख्यालय से सटे गांवों का नहीं हुआ है विकास
बांका: आजादी के छह दशक बाद भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव में सड़क का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है. रोशनी के लिए बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है. गांव में सोलर लाइट भी नहीं लगायी गयी है. वहीं पेयजल के लिए चापाकल आबादी के अनुसार नहीं लगाया गया है. इस गांव में जनजाति समुदाय के लोग निवास करते है.
Source: Banka News
Read more
about जिला मुख्यालय से सटे गांवों का नहीं हुआ है विकास
सीओ के खिलाफ जन प्रतिनिधियों में गुस्सा
सीओ के खिलाफ जन प्रतिनिधियों में गुस्सा
बाराहाट . प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंसस की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने बिजली, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, बाल विकास परियोजना से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की. चर्चा के दौरान पंसस राजेंद्र दास ने सदन के सामने अंचलाधिकारी दीपक कुमार के व्यवहार पर रोष प्रकट किया.
Source: Banka News
Read more
about सीओ के खिलाफ जन प्रतिनिधियों में गुस्सा
डीएसओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
डीएसओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
बांका: जिला खाद्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर द्वारा बांका प्रखंड अंतर्गत जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. बांका नगर पंचायत के वार्ड 11 के संजय कुमार गुप्ता, वार्ड 22 के प्रदीप पासवान, ककवारा पंचायत के कोरियंदा गांव के अलख कुमार सिंह एवं ककवारा पंचायत के ही खमहारी गांव के राजेश कुमार सिंह के जनवितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंच कर जांच किया गया, लेकिन इन दुकानों पर देखा गया कि लाभुक खाद्यान्न व केरोसिन लेकर जा रहे हैं.
Source: Banka News
Read more
about डीएसओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
बैठक में कार्यकारिणी का मनोनयन
बैठक में कार्यकारिणी का मनोनयन
बांका: आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता रामनंदन ने करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ईमानदार और पारदर्शी राजनीति का सूत्रपात और जनता की मूलभूत समस्याओं का आकलन कर उनका निष्पादन करना है.
Source: Banka News
Read more
about बैठक में कार्यकारिणी का मनोनयन
बाथरूम के वेंटीलेशन से जेएलएनएमसीएच के गल्र्स हॉस्टल में घुसा चोर, मेडिकल छात्राओं से छेड़खानी
बाथरूम के वेंटीलेशन से जेएलएनएमसीएच के गल्र्स हॉस्टल में घुसा चोर, मेडिकल छात्राओं से छेड़खानी
भागलपुर: डीएम आवास के ठीक सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल में गुरुवार की सुबह चार बजे एक चोर घुस गया. चोर ने पहले वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को गैराज में बंद कर दिया. इसके बाद बाथरूम का वेंटीलेशन काट कर हॉस्टल के अंदर चला गया और वहां सो रही छात्राओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about बाथरूम के वेंटीलेशन से जेएलएनएमसीएच के गल्र्स हॉस्टल में घुसा चोर, मेडिकल छात्राओं से छेड़खानी
2.50 लाख बरामद सात और हिरासत में
2.50 लाख बरामद सात और हिरासत में
भागलपुर: भागलपुर के घंटाघर चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में डकैती के मामले में पुलिस ने गोराडीह के रामचंद्रपुर, भैगांव में छापेमारी कर सात और लोगों को हिरासत में लिया है. रामचंद्रपुर गांव में प्रकाश यादव के यहां से पुलिस ने करीब एक लाख व अन्य स्थानों से करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किये हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about 2.50 लाख बरामद सात और हिरासत में
मारवाड़ी कॉलेज की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
मारवाड़ी कॉलेज की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज की बीएससी पार्ट-1 की छात्र निवेदिता आनंद (19) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार शाम को सराय के गोभी बाड़ी की है. निवेदिता प्रो सीके सिंह के मकान में किराये पर रहती थी. भीतर से बंद कमरे में ही उसकी लाश छत से एंगल से बंधी हुई मिली है. उसने दुपट्टा का फंदा बना कर फांसी लगा ली थी. वह मूलत: खड़गपुर (मुंगेर) के पहाड़पुर गांव की रहनेवाली थी और अश्विनी आनंद उर्फ चिकू सिंह की एकलौती पुत्री थी. अश्विनी पारा लीगल वोलेंटियर हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मारवाड़ी कॉलेज की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए गाते हैं भजन
भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए गाते हैं भजन
भागलपुर: अब तक तीन हजार से अधिक भजन गा चुके भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि उनके रोम-रोम में भजन समाया हुआ है. भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए वे भजन गाते हैं. भजन के माध्यम से लोग अपनी संस्कृति को समझ पाते हैं, शिव, राम, मां दुर्गे को जान पाते हैं. जिस तरह आज युवाओं पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में भजन अपनी संस्कृति को बचाने का सशक्त माध्यम बन सकता है. भजन में अपनापन होता है. इसे सुनकर लोगों का मन पवित्र होता है और लोग अध्यात्म की तरफ झुकने लगते हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए गाते हैं भजन
नहीं चलेगा बहाना, वसूलें राजस्व
नहीं चलेगा बहाना, वसूलें राजस्व
भागलपुर: वर्ष 2012 से 2015 तक के राजस्व वसूली में जिले के तीन विभाग खनन विभाग, वाणिज्य कर व सर्किल ऑफिस फिसड्डी रहे. विभिन्न विभागों के वार्षिक लेखा-जोखा पर वित्तीय प्रबंधन व आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षा बैठक में उक्त बातें सामने आयी. गुरुवार को विधान परिषद के वित्तीय प्रबंधन व आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप चौधरी ने अलग-अलग विभागों के मांग व वसूली के आंकड़ों पर चर्चा की. समिति अध्यक्ष ने विभागों से राजस्व बढ़ाने की सलाह दी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about नहीं चलेगा बहाना, वसूलें राजस्व
ट्रक ने दो को कुचला, मौत
ट्रक ने दो को कुचला, मौत
गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने झमटिया घाट जा रहे लोगों में एनएच 28 पर एक वृद्ध व एक बालक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हादसे के बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रक ने दो को कुचला, मौत



















