वित्तरहित शिक्षाकर्मियों ने संबद्ध कॉलेजों को अविलंब अनुदान राशि का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में आमरण अनशन और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय एफिलेटेड प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को धरना भी दिया गया। साथ ही मांगों का एक ज्ञापन कुलपति के नाम प्रतिकुलपति को सौंपा।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित धरना में वित्तरहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. सलाउद्दीन अहसन ने कहा कि शिक्षा विभाग ने 14 मार्च और 30 मार्च 2022 को शैक्षणिक सत्र 2011-14 और 2012-15 के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में ही तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अधीन सभी वित्त संपोषित डिग्री कॉलेजों के लिए अनुदान राशि विमुक्त कर दी है। पत्र में अंकित निर्देश के अनुसार यह राशि 15 दिनों के अंदर ही सभी वित्तरहित कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया जाना था। बावजूद इसके ढाई माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वित्तरहित कॉलेजों को अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि इस बीच महासंघ के शिष्टमंडल ने कई बार विवि अधिकारियों से मिलकर समस्या स…



















